ये 4 संकेत बताते हैं आने वाली है मृत्यु, हर इंसान में मौत से पहले दिखते हैं ये लक्षण

These 4 signs show that death is coming, these symptoms are seen in every person before death
These 4 signs show that death is coming, these symptoms are seen in every person before death
इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली। जन्म और मरण दोनों ही प्रकृति से जुड़े नियम हैं। संसार में जिसने जन्म लिया है उसे एक दिन इस संसार को छोड़कर जाना ही होगा। जब किसी का जन्म होता है जो खुशियां मनाई जाती हैं लेकिन मृत्यु के समय मातम पसर जाता है। लेकिन क्या जानते हैं कि मृत्यु आने से पहले कुछ संकेत देती है। शिवपुराण के मुताबिक मृत्यु आने से पहले वो इंसान को कई संकेत देती है। शिवपुराण में बाबा भोलेनाथ ने माता पार्वती को उन संकेतों के बारे में बताया है जो मौत से पहले हर इंसान को मिलते हैं..तो चलिए आज की स्टोरी में हम आपको उन संकेतों के बारे में बताते हैं।

हर इंसान को मिलते हैं ये संकेत
1. शिव पुराण में इस बात का जिक्र है कि किसी भी इंसान की मौत आने से पहले उसकी जीभ काम करना बंद कर देती है। जीभ ठीक तरीके से उठ नहीं पाती है और बोलने में परेशानी होती है। जीभ खाने का स्वाद भी नहीं ले पाती हैं। अगर ऐसे लक्षण किसी भी नजर आए तो समझ जाएं कि उसकी मृत्यु करीब है।2. शिव पुराण में कहा गया है कि जो इंसान प्रकाश को देखने में असमर्थ हो जाता है..तो समझ लीजिए की ये भी एक बड़ा संकेत हैं।कहा जाता है कि

जब इंसान चंद्रमा, सूर्य और अग्नि के प्रकाश को महसूस नहीं कर पाता है तो उसकी मृत्यु कभी भी हो सकती हैं। साथ ही ये भी बताया गया है कि जब शरीर हल्का पीला या सफेद पड़ना शुरू हो जाए तो ये सीधा सीधा संकेत होता है मौत के आने का।

3. इसके अलावा शिव पुराण में एक और बात पर जोर दिया गया है जिसमें कहा गया है कि मौत के करीब आते ही इंसान को अपनी परछाई नहीं दिखाई देती है। परछाई भी इंसान का पीछा छोड़ देती है। साथ ही किसी इंसान को अगर अपनी ही परछाई धड़ रहित दिखाई देती है तो उस शख्स की मौत जल्द होने वाली है।

4. जिस इंसान को अपना ही शरीर पत्थर के समान महसूस होने लगे तो समझ लेना चाहिए कि मृत्यु जल्द ही निश्चित है। खासकर नाक, कान और जीभ और मुंह। ये संकेत देते हैं कि मौत करीब है।