इन वजहों से शादी के बाद पराई स्त्री के साथ शारीरिक संबंध बनाते हैं पुरूष

इस खबर को शेयर करें

Physical Relation: शादी को एक बेहद ही पवित्र बंधन माना जाता है। जब दो लोग एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधते हैं तो खुद को पूरी तरह से अपने जीवनसाथी के लिए समर्पित कर देते हैं। वे अपनी शारीरिक या भावनात्मक जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने जीवनसाथी पर निर्भर होते हैं। लेकिन फिर भी कई बार ऐसा भी होता है कि शादी के कुछ वक्त बाद पुरुष का किसी बाहरी महिला के प्रति आकर्षण बढ़ता ही जाता है। ऐसे में वे उस महिला के साथ शारीरिक संबंध भी बना लेते हैं।

नैतिक रूप से इसे बिल्कुल भी उचित नहीं ठहराया जा सकता, लेकिन ऐसे कई कारण होते हैं, जिसकी वजह से पुरूष अपनी पत्नी के अलावा किसी अन्य महिला के साथ संबंध बनाते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ कारणों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी वजह से कोई शादीशुदा पुरूष अपनी पत्नी को धोखा देता है और किसी बाहरी महिला से शारीरिक संबंध बनाता है-

इमोशनली जुड़ाव ना होना
कई बार यह देखने में आता है कि पुरूष अपनी शादी में भावनात्मक रूप से संतुष्ट नहीं होते हैं। वे अपने पार्टनर से खुद को इमोशनली कनेक्ट फील नहीं करते हैं। ऐसे में वे घर से बाहर प्यार की तलाश करते हैं। कभी-कभी उन्हें किसी बाहरी महिला में वह इमोशनल कनेक्शन महसूस होता है। जिसे कारण वे उस महिला के करीब आते चले जाते हैं और ऐसे में जब उनकी भावनात्मक जरूरतें बाहर पूरी होने लगती हैं, तो वे किसी अन्य महिला से शारीरिक संबंध बनाने से गुरेज नहीं करते। कई बार ऐसा भी होता है कि पुरूष को घर में पत्नी से वह सम्मान या प्रशंसा नहीं मिलती है, जिसकी वे इच्छा रखते हैं। ऐसे में वे बाहर अपनी उन भावनात्मक जरूरतों को पूरा करने की तलाश करने लग जाते हैं।

अंतरंगता की कमी
ऐसा भी देखा जाता है कि विवाह में एक वक्त के बाद पति-पत्नी को शारीरिक संबंधों में उस सुख की अनुभूति नहीं होती है। कई बार पुरूष को जीवनसाथी की ओर से संबंध बनाते समय वह आनंद नहीं मिलता है, जिससे उन्हें निराशा हो सकती है। ऐसे में वे अपनी उन अधूरी इच्छाओं व फैंटेसी को बाहर पूरा करना चाहते हैं। उनकी अधूरी यौन इच्छाएं उन्हें बाहर अन्य महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रेरित कर सकती हैं जो इन ज़रूरतों को पूरा कर सके।

पत्नी के साथ संबंध अच्छे ना होना
अधिकतर वैवाहिक संबंधों में यह देखा जाता है कि पति-पत्नी के आपसी संबंध अच्छे नहीं होते हैं। उनके बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर मनमुटाव होता है। जिसके कारण उनके बीच शारीरिक संबंध भी नहीं बनते हैं। ऐसे में पुरूष अपने मन की निराशा को दूर करने के लिए व अपनी शारीरिक जरूरतों को पूरा करने का रास्ता बाहर तलाशते हैं।

कुछ नया करने की इच्छा
कभी-कभी पुरुष कुछ नया करने की इच्छा के चक्कर में भी बाहर शारीरिक संबंध बनाते हैं। दरअसल, शादी में एक वक्त के बाद पुरूष शारीरिक संबंध में वह थ्रिल महसूस नहीं करते हैं। ऐसे में वे खुद को एक्सप्लोर करना चाहते हैं और इसलिए कुछ नया करने की इच्छा उन्हें बाहरी संबंध बनाने के लिए प्रेरित करती है। वे अपने मन की दबी हुई इच्छाओं को पूरा करने के लिए वह किसी अन्य महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाते हैं।

कमिटेड महसूस ना होना
यूं तो शादी को एक सामाजिक बंधन माना जाता है, लेकिन फिर भी कुछ पुरूष खुद को कमिटेड महसूस नहीं करते हैं। ऐसे में उन्हें किसी बाहरी महिला से संबंध बनाने में खुद को दोषी नहीं मानते हैं। कुछ पुरूष आदतन बेवफा होते हैं और इसलिए वे बाहरी महिलाओं के प्रति आकर्षित महसूस करते हैं। ऐसे में वे अपनी पत्नी के अलावा भी बाहरी महिलाओं के साथ संबंध बनाने में हिचक महसूस नहीं करते हैं।

बदला लेने की इच्छा
कभी-कभी यह देखा जाता है कि कई बार पुरूष को यह शक होता है कि उसकी जीवनसाथी बेवफा है, तो कई बार उसके मन में बदला लेने की भावना प्रबल होने लगती है। ऐसे में वह किसी दूसरी महिला के साथ फिजिकल होने की कोशिश कर सकता है। इतना ही नहीं, अगर पति-पत्नी के बीच कुछ समस्याएं चल रही होती हैं, जिसकी वजह से उनके बीच एक अजीब सी तनातनी होती है तो इस स्थिति में भी अक्सर पुरूष बेवफा हो जाते हैं और बाहर प्यार की तलाश करते हैं। इस स्थिति में जब वे बाहरी महिला के साथ संबंध बनाते हैं तो वे खुद को शारीरिक ही नहीं, मानसिक रूप से भी संतुष्ट महसूस करते हैं।

पत्नी के साथ शारीरिक संबंध ना बना पाना
जीवन में कुछ स्थितियां ऐसी भी होती हैं, जब एक पुरूष अपनी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध नहीं बना पाता है। मसलन, अगर पत्नी गर्भवती होती है या फिर प्रसव के बाद कई दिनों तक पत्नी अपने पति के साथ शारीरिक संबंध नहीं बना पाती है। ऐसे में पुरूष अपनी शारीरिक जरूरतों को बाहर पूरा करने की कोशिश करते हैं। इस स्थिति में उन्हें अपनी पत्नी के साथ धोखा करने से भी कोई गुरेज नहीं होता है और वे वह बाहरी महिला के साथ संबंध बनाने को उचित ठहराते हैं।