बिहार के नगर निकायों में चली तबादला एक्सप्रेस, 192 कार्यपालक पदाधिकारियों का ट्रांसफर; देखें लिस्ट

Transfer Express runs in municipal bodies of Bihar, 192 executive officers transferred; See the list
Transfer Express runs in municipal bodies of Bihar, 192 executive officers transferred; See the list
इस खबर को शेयर करें

पटना। बिहार के नगर निकायों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। एक दर्जन नगर निगम में नए उप नगर आयुक्त के साथ नगर परिषद व नगर पंचायतों में बड़ी संख्या में कार्यपालक पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। नगर विकास एवं आवास विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। विभागीय जानकारी के अनुसार, बिहार प्रशासनिक सेवा, बिहार नगर सेवा के 192 पदाधिकारियों का तबादला किया है। इनमें 102 नवनियुक्त नगर कार्यपालक पदाधिकारियों को भी पहली पोस्टिंग मिली है। यह सभी 67वीं बैच के पदाधिकारी हैं।

पटना नगर निगम का नया संयुक्त नगर आयुक्त
इसके अलावा, शशिभूषण प्रसाद को नगरपालिका स्वच्छता एवं विकास निदेशालय का संयुक्त निदेशक बनाया गया है। रवि कुमार आर्या को पटना नगर निगम का संयुक्त नगर आयुक्त, जबकि सिद्धार्थ हर्षवर्द्धन को मधुबनी का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं विनोद कुमार को आरा, राकेश कुमार को बिहारशरीफ, वीरेन्द्र मोहन को मुजफ्फरपुर, जय कुमार को दरभंगा, कृष्णभूषण प्रसाद को मुंगेर, अनिरुद्ध कुमार को पूर्णिया, के उप नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

जबकि, ललित कुमार झा को समस्तीपुर, अनुभूति श्रीवास्तव को सहरसा, रविशंकर प्रसाद को बेतिया, गुरु शरण को मोतिहारी और श्यामनंदन प्रसाद एवं ज्योत प्रकाश को गया के उप नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

कार्यपालक अधिकारियों की लिस्ट
भवेश कुमार को फुलवारीशरीफ, जबकि प्रमोद रजक को मोकामा नगर परिषद का नया कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।