लखनऊ। योगी सरकार ने रविवार देर रात 40 IAS अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें 12 महिला अफसर हैं। 15 जिलों के जिलाधिकारी (DM) बदले गए हैं। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से अनबन के बाद परिवहन आयुक्त किंजल सिंह को हटाकर माध्यमिक शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है।
हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 2010 बैच के IAS आशुतोष निरंजन को नया परिवहन आयुक्त बनाया है। वहीं, यूपी पावर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार को हटा दिया गया है। उन्हें फिलहाल यूपी में नई पोस्टिंग नहीं दी गई है। वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर विवाद की वजह से इन पर सवाल उठ रहे थे।
औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार से एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग का प्रभार वापस ले लिया है। सरकार ने लंबे मंथन के बाद आईएएस की तबादला सूची जारी की।
8 डीएम को एक जिले से हटाकर दूसरे जिले का जिलाधिकारी बनाया है। सहारनपुर के डीएम मनीष बंसल को आगरा का डीएम बनाया है। IAS मनीष बंसल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के दामाद हैं। बंसल की पत्नी मेधा रूपम नोएडा की जिलाधिकारी हैं।
7 डीएम को अन्य विभाग में तैनाती दी गई है। लखीमपुर खीरी की DM दुर्गाशक्ति नागपाल को पदोन्नति के बाद देवीपाटन मंडल का मंडलायुक्त बनाया है। आगरा के DM अरविंद मल्लपा बांगरी को CM योगी का विशेष सचिव बनाया गया है।
बुलंदशहर की डीएम श्रुति को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का एमडी बनाया है। झांसी के जिलाधिकारी मृदुल चौधरी को पर्यटन विभाग में विशेष सचिव बनाया है। फतेहपुर के जिलाधिकारी रविन्दर सिंह को ऊर्जा विभाग में विशेष सचिव बनाया है। रायबरेली की डीएम हर्षिता माथुर को महिला एवं बाल विकास विभाग में निदेशक बनाया है। श्रावस्ती के डीएम अश्विनी कुमार पांडेय को अल्पसंख्यक विभाग में निदेशक बनाया है।
इन 8 डीएम को फिर मिली जिले की कमान
उन्नाव के जिलाधिकारी गौरांग राठी को झांसी का डीएम बनाया है। सुल्तानपुर के डीएम कुमार हर्ष को बुलंदशहर का डीएम बनाया है। शामली के डीएम अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर का डीएम बनाया है। अमरोहा की डीएम निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर का डीएम बनाया है।
हमीरपुर के जिलाधिकारी घनश्याम मीना को उन्नाव का डीएम बनाया है। मैनपुरी के जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी का डीएम बनाया है। औरेया के डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी को मैनपुरी का डीएम बनाया गया है। सहारनपुर के डीएम मनीष बंसल को आगरा का डीएम बनाया है।
वजह भी जान लीजिए-
गौरांग राठी, हर्षिता माथुर, मनीष बंसल, इंद्रमणि त्रिपाठी का तबादला एक ही जिले में दो-तीन साल होने के कारण किया गया है।
आगामी समय में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के मद्देनजर एक ही जिले में तीन साल से जमे डीएम-एसएसपी हटाए जाने हैं।
हर्षिता माथुर रायबरेली में सितंबर 2023 से, गौरांग राठी उन्नाव में फरवरी 2024 से और औरेया डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी जुलाई 2024 से कार्यरत थे।
दुर्गाशक्ति नागपाल दिसंबर 2025 में सचिव स्तर पर पदोन्नत हो गई थी, लेकिन एसआईआर के चलते उनका तबादला नहीं हो सका था।
एसआईआर समाप्त होने के बाद उन्हें पदोन्नत कर देवीपाटन मंडल का मंडलायुक्त लगाया गया है।
इन 7 अफसरों को पहली बार मिली जिले की कमान
2014 बैच के आईएएस और सीएम योगी के विशेष सचिव ब्रजेश कुमार का ट्रांसफर औरैया के डीएम पद पर किया है।
2015 बैच के आईएएस एवं झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आलोक यादव का ट्रांसफर शामली जिलाधिकारी के पद पर किया है।
2016 बैच के आईएएस अभिषेक गोयल का ट्रांसफर खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग के विशेष सचिव से हमीरपुर के डीएम पद पर किया है।
2016 बैच के आईएएस इंद्रजीत सिंह का ट्रांसफर ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव से डीएम सुल्तानपुर के पद पर किया है।
2016 बैच की आईएएस अन्नपूर्णा गर्ग का ट्रांसफर नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के विशेष सचिव से श्रावस्ती डीएम के पद पर किया है।
2016 बैच के नितिन गौड़ का ट्रांसफर हापुड़-पिलखवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद से अमरोहा के डीएम पद पर किया है।
2016 बैच की आईएएस सरनजीत कौर ब्रोका का ट्रांसफर महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक पद से रायबरेली डीएम के पद पर किया है।
2014, 2015 और 2016 बैच के आईएएस अधिकारियों को पहली बार डीएम के पद पर पोस्टिंग देनी थी। इसके चलते कुछ जिलों के डीएम हटाए गए हैं।
पिता के निधन के 6 दिन बाद मृदुल चौधरी का ट्रांसफर झांसी के डीएम मृदुल चौधरी का ट्रांसफर उनके पिता धनीराम की मृत्यु के छह दिन बाद ही हो गया है। झांसी मेडिकल कॉलेज में उनके पिता का गत सप्ताह निधन हो गया था। पिता की तेरहवीं से पहले उनका ट्रांसफर हो गया है। उन्हें पर्यटन विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।
फतेहपुर में चायवाले के छापेमारी पर सवाल उठे थे फतेहपुर में गत वर्ष मकबरे को मंदिर बताकर हिन्दू संगठनों ने तोड़फोड़ की थी। तोड़फोड़ के मुख्य आरोपी के साथ कानाफुसी करते हुए डीएम रविन्दर सिंह का वीडियो वायरल हुआ था। हाल ही में अखिलेश यादव के एक चाय की दुकान पर चाय पीने के बाद चाय वाले के यहां की गई कार्रवाई को लेकर भी सोशल मीडिया में सवाल उठ रहे हैं।
पांच साल बाद हटाए गए पंकज कुमार यूपी पावर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार को हटा दिया गया है। 2002 बैच के आईएएस पंकज कुमार मार्च 2021 से एमडी पद पर कार्यरत थे। स्मार्ट मीटर विवाद, यूपीपीसीएल के अध्यक्ष आशीष गोयल और विभागीय मंत्री अरविंद शर्मा की नाराजगी के चलते उन्हें हटाया गया है। उन्हें फिलहाल पोस्टिंग नहीं दी है। उनकी जगह दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी नितिश कुमार को उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन का एमडी बनाया है।
सात महीने में हटाई गई किंजल सिंह आईएएस की ट्रांसफर लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम पर