यूपी में बडा हादसाः हाईवे पर दौड़ते ट्रक में लगी आग-मचा हाहाकार

हाईवे पर दौड़ते ट्रक में लगी आग, मची अफरा तफरी बुलंदशहर की कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के नेशनल हाईवे 34 पर स्थित बगराई तिराहे के निकट ट्रक में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शनिवार की सुबह बनारस निवासी मोहम्मद इरफान गाजियाबाद से प्लास्टिक के दरवाजे ट्रक में लादकर बनारस जा रहा था। इसी दौरान नेशनल हाईवे स्थित बगराई बाईपास के निकट अचानक ट्रक के पहिए में आग लग गई। चालक ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

17 हजार से अधिक फ्लैट-दुकानें बनेंगी, गौतमबुद्ध नगर की 4 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) की शुक्रवार को हुई 191वीं बैठक में गौतमबुद्ध नगर की चार रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इन परियोजनाओं में 17 हजार से अधिक फ्लैट और दुकान का निर्माण हो सकेगा।

अयोध्या राम मंदिर में 70 नए पुजारियों की होगी भर्ती, ट्रस्ट ने लिया फैसला; परकोटे में भी जल्द शुरू होंगे दर्शन अयोध्या राम मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए 70 नए पुजारियों की भर्ती की भर्ती होगी। पहले से कार्यरत 20 पुजारियों के अलावा ये नए पुजारी रामलला, राम दरबार और परकोटे के छह मंदिरों में नियमित पूजा-अर्चना में योगदान देंगे।

इस तारीख ये यूपी में महंगी हो जाएगी अंग्रेजी शराब, जानें कितनी बढ़ेगी कीमत यूपी में नई आबकारी नीति लागू होगी। इसके तहत शराब 100 रुपये तक महंगी होगी। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए नई नीति का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके बाद दाम बढ़ेगा। नवीनीकरण को इस बार भी नीति में शामिल किया गया।

यूपी में सर्दी और कोहरे का कहर, गोरखपुर में 14 साल का टूटा रिकॉर्ड; इन जिलों में रेड अलर्ट जारी यूपी में सर्द हवाएं और कोहरा सितम ढा रहा है। ऊपरी वायु मंडल में हवाओं के बदले रुख के कारण मैदानी इलाकों में शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी 50 से अधिक जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

दूसरी शादी के बाद शॉपिंग करने निकली महिला गिरफ्तार, पहले पति की आत्महत्या का बनी कारण यूपी में इटावा के सैफई में पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को उसकी दूसरी शादी के दूसरे ही दिन गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश कर महिला को जेल भेज दिया है।

चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, देहरादून से महाराजगंज जाते हुए राप्ती गंगा में प्रसव एक महिला ने राप्ती गंगा एक्सप्रेस में बेटे को जन्म दिया। इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रेन देहरादून से महाराजगंज जा रही थी। ट्रेन में सवार गर्भवती को मुरादाबाद से निकलते ही प्रसव पीड़ा होने लगी। ट्रेन में ही बच्चे का जन्म हुआ।

राजस्व लेखपाल भर्ती पर योगी का सख्त निर्देश, आरक्षण में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं यूपी में राजस्व लेखपाल भर्ती में आरक्षण संबंधी विसंगतियों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा हस्तक्षेप किया है। उन्होंने राजस्व परिषद को चेतावनी देते हुए कहा कि आरक्षण प्रावधानों में किसी भी प्रकार की त्रुटि, लापरवाही या मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डांट से नाराज होकर थाने पहुंचा इकलौता बेटा, पुलिस के सामने पिता को पैरों में गिरकर मांगनी पड़ी माफी देवरिया में बेटे-बाप के बीच अनोखी घटना सामने आई। डांट से नाराज किशोर बेटे ने पिता के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस को बुलाया, वहीं पिता को अपने इकलौते बेटे के पैरों में गिरकर माफी मांगनी पड़ी। यह मामला डेढ़ घंटे तक कोतवाली में चर्चा का केंद्र बना रहा।