सहारनपुर की फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव, 18 कर्मचारी बेहोश; मची अफरातफरी

सहारनपुर। गागलहेडी स्थित एएलएम फैक्ट्री के पैकिंग प्लांट में मंगलवार को अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। इससे यहां काम कर रहे 18 श्रमिक बेहोश हो गए। इससे अफरातफरी मच गई। इन सभी को तुंरत ही हरि अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि गैस रिसाव के कारणों का पता किया जा रहा है।