आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस डिवाइडर से टकराई, मचा कोहराम

लखनऊ- आगरा एक्सप्रेस वे पर एक सड़क हादसा हो गया. दिल्ली से गोंडा जा रही डबल डेकर स्लीपर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई. जिसमें करीब 40 यात्री घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए कन्नौज के तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. जहां पर सभी का इलाज चल रहा है. वहीं हादसे का कारण ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है.

दरअसल, लखनऊ आगरा-एक्सप्रेसवे के 210 किलोमीटर ठठिया थाना क्षेत्र के बहुसूइयां गांव के पास बुधवार सुबह 4:30 बजे दिल्ली से गोंडा जा रही डबल डेकर स्लीपर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई. बस के पलटने से चीख पुकार मच गई.

हादसे की जानकारी होते ही यूपीडा के कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंच गए. जहां उन्होंने बस में फंसे लोगों को बाहर निकालकर तिर्वा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया.