MLA पल्लवी पटेल के काफिले में शामिल कार खाई में गिरी, अब ये पता चला

UP News: यूपी के बांदा में MLA पल्लवी पटेल के काफिले में चल रही गाड़ी खाई में गिर गई. इस हादसे में तीन कार्यकर्ता घायल हो गए. बताया जा रहा कि काफिले में चल रही एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए. आनन-फानन में कार्यकर्ताओं ने गाड़ी से घायलों को निकाल अस्पताल भेजा. हादसे के बाद पल्लवी पटेल भी अस्पताल पहुंचीं और अपने कार्यकर्ताओं से स्वास्थ्य का हालचाल जाना.

हादसे के बाद पल्लवी पटेल ने कहा, हम यूजीसी को लेकर हर विधानसभा में लोगों से मिल रहे हैं. इसी दौरान हादसा हो गया. तीन लोग घायल हुए हैं. इलाज कराया गया है. हम सभी साथ हैं.

कैसे हुआ हादसा?
दरअसल अपना दल कमेरा वादी की नेता MLA पल्लवी पटेल आज बांदा दौरे पर थी. यहां उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. जानकारी के मुताबिक, पल्लवी पटेल बबेरू के बाद तिंदवारी जा रही थी. मौनी धाम रोड पर काफिले में चल रही कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई, जिसमें कार सवार तीन लोग घायल हो गए. काफिले में चल रही गाड़ियों से कार्यकर्ताओं ने घायलों को तिंदवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां तीनों का इलाज डॉक्टरों ने किया. इसके बाद पल्लवी भी उस दौरान अस्पताल पहुचीं और हालचाल जाना.