खुशखबरी! मेरठ का बस अड्डा होगा बंद! यहां बनें दो नये बस स्टैंड-जानें पूरी खबर

नई दिल्‍ली. पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए काम की खबर है. यहां के यूपी रोडवेज बस अड्डे को बंद करने की तैयारी है. रोडवेज के अधिकारियों को इससे संबंधित प्‍लान सौंपा जा चुका है. हालांकि अभी इस संबंध में कोई फैसला नहीं हो पाया है. पर संभावना है कि जल्‍द ही इस पर मुहर लग सकती है, जिसके बाद इसका काम शुरू हो सकता है.

एनसीआरटीसी सराय काले खां से लेकर मोदीपुरम (मेरठ) तक आरआरटीएस नमोभारत ट्रेन चलाने जा रहा है. मौजूदा समय न्‍यू अशोक नगर से मोदीनगर साउथ तक ट्रेन चल रही है. जल्‍द ही पहले स्‍टेशन से लेकर अंतिम स्‍टेशन तक ट्रेन का ऑपरेशन शुरू हो जाएगा.

एनसीआरसीटीसी ने दिया प्रस्‍ताव

एनसीआरटीसी के एमडी शलभ गोयल के अनुसार मेरठ का बस अड्डा शहर के बीचों बीच है. इस वजह से शहर के अंदर बसों का आना जाना खूब लगा रहता है, जिससे ट्रैफिक और प्रदूषण बढ़ता है. यहां के लोगों को राहत देने के लिए यूपी रोडवेज को एक प्रस्‍ताव सौंपा गया है कि जिसमें बस अड्डे को बंद करने का सुझाव दिया गय है.

लोग कैसे करेंगे सफर
एमडी के अनुसार इस बस अड्डे शहर के दो हिस्‍सों में शिफ्ट करने का सुझाव दिया गया है. एक मोदीपुरम में और दूसरा मोदीनगर साउथ में. जिससे मुजफ्फरनगर, सहारनपुर की ओर जाने वाले लोग मोदीपुरम से और दिल्‍ली, गाजियाबाद की ओर जाने वाले लोग मोदीनगर साउथ से ट्रेन पकड़ सकेंगे.

यह होगा फायदा
मौजूदा समय मोदीनगर साउथ से मोदीपुरम तक मेट्रो रेल तैयार हो चुकी है. इसका ट्रायल भी हो चुका है. जल्‍द ही इसका ऑपरेशंस शुरू हो जाएगा. शहर के दोनों बस अड्डे को जाने के ि‍लए मेट्रो ट्रेन उपलब्‍ध रहेगी. लोग शहर से 15 से 20 मिनट में आसानी और सुविधाजनक ढंग से बस अड्डे तक पहुंच सकेंगे. इससे मेट्रो पैसेंजरों की संख्‍या भी बढ़ेगी और शहर में प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी. हालांकि एनसीआरटीसी का कहना है कि अभी सुझाव दिया गया है, अभी फाइनल मुहर नहीं नहीं लगी है. पर संभावना है कि जल्‍द ही इस दिशा में फैसला लिया जाएगा.