नीट परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, यूपी रोडवेज बसों में लगेगा आधा किराया

हापुड़। नीट अभ्यर्थियों को बस किराए में 50 प्रतिशत छूट मिलने वाली है। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने अपनी पूर्ण तैयारी शुरू कर दी है। 20 व 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा में अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश दिए कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में प्रवेश पत्र दिखाने पर किराए में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाए।

100 बसों के साथ डिपो ने की तैयारी
एआरएम हेमंत मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी 20 व 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को परिवहन निगम की बसों में प्रवेश पत्र दिखाने पर किराए में 50 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की हैं। जिसको लेकर 100 बसों की पूर्ण तैयारी कर ली गई हैं।

उन्होंने बताया कि नीट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को हर समय और सभी मार्गों पर बसों की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। किसी भी अभ्यर्थियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। हेमंत मिश्रा ने कि बताया कंडक्टर वे-बिल के पिछले भाग में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, यात्रा मार्ग और टिकट की धनराशि सहित अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करेंगे।

प्रवेश पत्र की एक छायाप्रति सुरक्षित रखी जाएगी ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके। यदि अपरिहार्य स्थिति में ईटीआइएम मशीन से 50 प्रतिशत रियायती टिकट जारी नहीं हो पाता है तो डिपो प्रभारी या केंद्र प्रभारी से फोन पर अनुमति प्राप्त लेकर मैनुअल टिकट जारी कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान कंडक्टर को अपना वैध प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) दिखाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया यह छूट परीक्षा केंद्र तक जाने और परीक्षा समाप्त होने के बाद वापस अपने घर लौटने दोनों यात्राओं पर मान्य है।