यूपी में प्लॉट खरीदने का शानदार मौका, 25 मार्च को UPAVP कई शहरों करेगी ई-नीलामी

नई दिल्ली: चैत्र नवरात्रि के अवसर पर उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद (UPAVP) विभिन्न शहरों में भूखंडों (प्लॉट) की ई-नीलामी करने जा रहा है। परिषद की ओर से जारी सूचना के अनुसार मेरठ, आगरा, बरेली, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर और लखनऊ जोन के विभिन्न शहरों में कई प्रकार के भूखंडों की नीलामी होगी।
Navbharat Times
गाजियाबाद में मिल रहे सस्ते फ्लैट, शुरुआती कीमत 29 लाख रुपये, जानें रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख

ये भूखंड होंगे नीलामी में
ई-नीलामी में कई कैटेगिरी के प्लॉट शामिल हैं। इनमें ये प्रमुख हैं:
आवासीय भवन/भूखंड
ग्रुप हाउसिंग भूखंड
शैक्षणिक भूखंड
नर्सिंग होम/अस्पताल भूखंड
व्यावसायिक/होटल भूखंड
संस्थागत भूखंड
प्रीमियम हाउसिंग भूखंड

कब होगी नीलामी?
नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन और टोकन धनराशि जमा करने की तारीख 9 मार्च 2026 से 24 मार्च 2026 तक रखी गई है।
परिषद के अनुसार ई-नीलामी की 25 मार्च 2026 को होगी।
अगर किसी भूखंड के लिए 25 मार्च को केवल एक ही बोली मिलती है तो उस स्थिति में फिर से ई-नीलामी कराई जाएगी।
फिर से ई-नीलामी के मामलों में नए आवेदनों के लिए रजिस्ट्रेशन और टोकन राशि जमा करने की अवधि 27 मार्च 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक होगी। फिर से ई-नीलामी 16 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी।

इन शहरों में खास अवसर
परिषद के अनुसार लखनऊ की वृंदावन योजना में 258 से ज्यादा एकड़ क्षेत्र में आईटी/एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए भूखंड रियायती दरों पर मौजूद हैं।
इसके अलावा गाजियाबाद में बड़े ग्रुप हाउसिंग भूखंड भी उपलब्ध हैं।
ग्रीनफील्ड टाउनशिप अयोध्या में होटल, ग्रुप हाउसिंग, संस्थागत और नर्सिंग होम के लिए भूखंड भी मौजूद हैं।

कहां करें आवेदन?
ई-नीलामी में भाग लेने के इच्छुक लोग आधिकारिक पोर्टल upavpauction.procure247.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। नीलामी से जुड़ी ज्यादा जानकारी, नियमों और शर्तों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upavp.in पर जाएं। इनके अलावा 9574524058 पर कॉल करके भी ई-नीलामी से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं।