प्रयागराज। प्रयागराज में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। करछना के पचदेवरा क्षेत्र में बिहार निवासी चार युवकों की मौत हो गई। बताया गया है कि बिहार निवासी कुछ लोग अपने-अपने परिवार के साथ मीरजापुर की ओर जा रहे थे। सभी कालका एक्सप्रेस में सवार थे।
रामपुर और भीरपुर रेलवे स्टेशन के बीच दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर पचदेवरा गांव के पास एक व्यक्ति चलती ट्रेन से उतरा, जिस कारण उसकी मौत हो गई। तब कालका एक्सप्रेस रुक गई तो उसमें सवार तीन मजदूर नीचे पटरी पर उतर गए। इसी दौरान दूसरी दिशा से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस आई, जिसकी चपेट में आने से तीन अन्य मजदूरों की मौत हो गई।
हादसे का पता चलते ही अफरातफरी मच गई। पुलिस, जीआरपी, आरपीएफ मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है, जिसमें एक मीरजापुर व एक बिहार का रहने वाला था।