कितने केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं? देखें एग्‍जाम सेंटर की लिस्‍ट

UP Board 2026 : अगर आप इस साल यूपी बोर्ड की 10वीं या 12वीं की परीक्षा देने वाले हैं तो बड़ी खबर है.उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है. ये लिस्ट 17 दिसंबर 2025 की शाम को बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड की गई. अब आप घर बैठे अपना सेंटर चेक कर सकते हैं और बाकी का पूरा टाइम पढ़ाई-लिखाई पर फोकस कर सकते हैं.

8033 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)की 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार कुल 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.इसमें 596 सरकारी स्कूल, 3453 सहायता प्राप्त (ऐडेड) और 3984 प्राइवेट (अनऐडेड) स्कूल शामिल हैं. पिछले साल की तुलना में छात्रों की संख्या करीब 2 लाख कम हुई है.इस बार कुल 52 लाख 30 हजार छात्र रजिस्‍टर्ड हैं. हाईस्कूल में 27.5 लाख और इंटर में 24.8 लाख परीक्षार्थी रजिस्‍टर्ड हैं इसलिए केंद्रों की संख्या भी थोड़ी कम है, लेकिन अच्छी बात ये कि अनऐडेड स्कूलों के केंद्र ज्यादा बढ़े हैं ताकि बच्चों को दूर न जाना पड़े.

अभी फाइनल नहीं, आपत्ति दर्ज कराएं!
परीक्षा केंद्रों की ये लिस्ट अभी प्रस्तावित है यानी फाइनल नहीं है.अगर आपको या आपके स्कूल को कोई दिक्कत लगती है जैसे सेंटर बहुत दूर है या कोई गड़बड़ी है तो 22 दिसंबर तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए सही कारण और प्रूफ के साथ स्कूल की ID से बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड करना होगा. बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने साफ कहा है कि 22 दिसंबर के बाद कोई शिकायत नहीं सुनी जाएगी. आपत्तियां सेटल होने के बाद 30 दिसंबर को फाइनल लिस्ट आएगी.

कब होगी परीक्षा?

यूपी बोर्ड की लिखित परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक चलेंगी, लेकिन 12वीं के स्‍टूडेंटस के लिए प्रैक्टिकल पहले हो जाएंगे.इसका पहला फेज 24 जनवरी से 1 फरवरी तक और दूसरा फेज 2 फरवरी से 9 फरवरी तक चलेगा.UP TET की वजह से 29 और 30 जनवरी को कोई प्रैक्टिकल परीक्षा नहीं होगी. प्रैक्टिकल की डेट्स अपने जिले के हिसाब से चेक कर लें.
UPSC टॉपर बनी दुल्‍हनिया, किसान का बेटा बना दूल्‍हा, IAS जोड़ी की LOVE STORY
अब क्या करें?
– सबसे पहले upmsp.edu.in पर जाकर अपना जिले की PDF डाउनलोड करें और सेंटर चेक कर लें.
– अगर सब ठीक है तो टेंशन मत लें. अब बस सिलेबस कंप्लीट करें.रिवीजन करें.मॉडल पेपर सॉल्व करें.
– प्रैक्टिकल की तैयारी अलग से शुरू कर दें, क्योंकि मार्क्स इसमें भी जुड़ते हैं.
– टाइम टेबल पहले से आ चुका है तो रोज का रूटीन बना लें.