यूपी में जिम, जिहाद और जिस्मानी संबंध… ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को बनाया शिकार, फिर चला ब्लैकमेल का खेल

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां भरोसे की जगह बने एक जिम को दरिंदगी का अड्डा बना दिया गया. सिविल लाइंस इलाके में स्थित एक जिम में महिला डॉक्टर के साथ जो हुआ, वह किसी भी सभ्य समाज को शर्मसार कर देने वाला है.

बताया जा रहा है कि आरोपी अकरम खान नाम का जिम ट्रेनर था, जिसने मई 2024 से ही महिला डॉक्टर को फंसाकर बार-बार उसके साथ गलत हरकत की. वो पहले नशीली चीज देता था फिर उसके साथ दुष्कर्म करता और CCTV से वीडियो रिकॉर्ड कर लेता था. बाद में उसी वीडियो से डराकर उससे पैसे मांगता रहता था.

धीरे-धीरे उसने लाखों रुपये वसूल लिए और फिर 10 लाख से लेकर 50 लाख तक की डिमांड करने लगा. महिला बहुत परेशान हो गई थी क्योंकि आरोपी उसका पीछा भी करता था और उसके बच्चों की लोकेशन तक देखता था, जिससे वो डर में जी रही थी. इस पूरे मामले में उसका भाई आलम भी शामिल था. दोनों मिलकर महिला को धमकाते थे. आखिर में महिला ने पुलिस में शिकायत कर दी जिसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया.

जांच में यह भी सामने आया कि इस घिनौने अपराध में अकरम का भाई आलम भी बराबर का साझेदार था. दोनों मिलकर महिला का पीछा करते थे, उसे डराते थे, यहां तक कि उसके बच्चों की लोकेशन तक पर नजर रखते थे. इस लगातार डर और दबाव ने पीड़िता की जिंदगी को पूरी तरह से हिला कर रख दिया. लिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अब उनसे पूछताछ जारी है और कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. यह घटना सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि समाज के भरोसे और सुरक्षा पर लगा एक गहरा सवाल है.