देश के बड़े लेदर निर्यातक समूह मिर्जा इंटरनेशनल और कारोबार में सहयोगियों के ठिकानों पर तीन दिन से जारी आयकर छापेमारी में अहम खुलासे हुए हैं। शनिवार को ग्रुप के उत्पादन और कागजों में मिलान में व्यापक स्तर पर हेराफेरी मिली है। टीम ने कई दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं। फिलहाल छापेमारी को लेकर अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। कानपुर, उन्नाव, हापुड़, आगरा, दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई समेत देश भर में 38 जगह छापेमारी में अब तक करोड़ों की नकदी, ज्वेलरी बरामद हुई है। इनका हिसाब-किताब संबंधितों से मांगा गया है। गुरुवार सुबह छह बजे से आयकर विभाग की टीमों ने कानपुर, उन्नाव के 18, नोएडा में 11 ठिकानों के अलावा कई शहरों में छापेमारी शुरू की थी।
उधर, नगर निगम में अब जनसूचना अधिकारी के तहत कोई सूचना प्राप्त करने के लिए आवेदन के साथ आवेदक को आधार कार्ड भी लगाना होगा। नगर निगम सदन ने यह प्रस्ताव कर दिया है। बिना आधार के आवेदन पर कोई सूचना नहीं दी जाएगी। पिछले दिनों हुए नगर निगम सदन की बैठक में पार्षद रवि माथुर, प्रकाश केशवानी, राकेश जैन आदि ने प्रस्ताव लगाया था। उनका कहना था कि नगर निगम में सूचना अधिकार दुरुपयोग किया जा रहा है। सूचना मांगने वाले किसी और के नाम से जन सूचना अधिकार के तहत आवेदन कर देते हैं और संबंधित व्यक्ति को इसके बारे में जानकारी तक नहीं होती है। सूचना अधिकार का दुरुपयोग किया जा रहा है। इस स्थिति को देखते हुए कुछ जरूरी कदम उठाने की जरूरत है। इसके तहत सूचना अधिकार के तहत आवेदन करने वाले के आधार की प्रति ली जाए, जिससे आवेदन के विषय में पूरी जानकारी मिल सके। नगर निगम सदन में बहस के बाद इस प्रस्ताव को पास कर दिया गया है।
यूपी के आगरा में थाना मलपुरा क्षेत्र के तहत रोहता-बमरौली अहीर मार्ग पर स्वामी धाम चौराहा पर दस वर्षीय बालक अपने साहस से अपहरणकर्ताओं के हाथों में आने से बच गया। उसने बाइक सवार अपहरणकर्ताओं के मुकाबले के लिए अपने दांतों को हथियार बनाया।
वे नाबालिग लड़की को एक मकान में ले गए। वहां उन्होंने उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद धमकाते हुए कहा कि मेरे पास बंदूक और तमंचे हैं। किसी को बताया या दोबारा बुलाने पर नहीं आई तो सबको बता देंगे। तुमको और तुम्हारे माता पिता को मार भी डालेंगे।
यूपी में आगरा के रुनकता कस्बे में पत्नी के मायके जाने से अवसाद में आए प्रॉपर्टी डीलर फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। एक महीने पहले भी उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। छोटी बेटी ने उसकी जान बचाई थी।
घटना करीब पांच महीने पहले उस समय हुई थी, जब पीड़िता खेत से घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपी बिसंभर दयाल मिला और उसे प्रसाद देने के बहाने अपने घर बुलाया। वहां उसने किशोरी को पहले प्रसाद खिलाया और फिर तमंचे के बल पर रेप किया। उसने किशोरी को धमकाया कि अगर उसने किसी को बताया तो वे सबको बता देंगे।
सोनभद्र में पत्नी के प्रेमी ने कुल्हाड़ी से युवक की हत्या की थी। हत्या के आरोपी को पुलिस ने पकड़कर मामले में खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि प्रेमिका से शादी करने के लिए युवक ने उसके पति की हत्या की है।
चोरी की इस घटना के बाद 155 सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध कैद हुए थे। एक के चेहरे पर चोट के निशान दिख रहे थे। दबौली शराब ठेके में उसी हुलिए का युवक कैद हुआ। पुलिस ने शराब ठेके पर पूछताछ की तो ठेका संचालक ने बताया कि एक इसी प्रकार के हुलिए का युवक रोज आकर शराब पीता है।
जिस प्रधानाचार्य का वीडियो बताकर इसे वायरल किया गया, वह खुद बिठूर थाने पहुंच गए और बोले, सर आप खुद देख लीजिए, क्या यह वीडियो मेरा है। पुलिस अब इस वीडियो की सत्यता और इसके सोर्स का पता लगा रही है। जांच के बाद अधिकारी कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
सीबीआई को कमीशनखोरी और कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी FDR और कई अन्य दस्तावेज लगाने की शिकायत मिली थी। इस पर ही सीबीआई की तीन टीमों ने कार्रवाई की थी। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक लखनऊ और वाराणसी से ठेकेदारों की फाइलें और दो दर्जन से अधिक एफडी जब्त कर ली गई थी।
टेकऑफ के वक्त नहीं उठा विमान, पायलट ने किसी तरह रनवे के अंतिम छोर से पहले रोका; हादसा टला
फ्लाइट हवा में ऊपर नहीं उठ पाई। फ्लाइट कैप्टन ने किसी तरह रनवे के अंतिम छोर से पहले विमान रोक दिया। विमान में मौजूद मैनपुरी सांसद और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और सपा के कई पदाधिकारियों समेत 151 यात्री सहम गए। उनके मन में तरह-तरह की शंकाएं आने लगीं।