UP News Live: दिल्ली एनसीआर सहित गाजियाबाद में सुबह से ही बारिश हो रही है. हालांकि इसकी वजह से मौसम सुहाना बना हुआ है. सुबह के वक्त भी ऐसा लग रहा है मानो शाम हो गई हो. सुबह से हो रही बूंदाबांदी के चलते, जहां मौसम सुहावना हुआ है. वही तापमान में भी गिरावट आई है. मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो से चार दिन ऐसे ही बूंदाबांदी होती रहेगी. वहीं दूसरी ओर बारिश के चलते जगह-जगह जल भराव की स्थिति भी देखने को मिल रही है तो अस्पतालों में भी वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. खासकर छोटे बच्चे और बुजुर्ग लोग इसकी जद में आ रहे हैं. बारिश के इस मौसम ने जहां मौसम को सुहाना किया है. वहीं बीमारियों को भी न्योता दे दिया है.
Farrukhabad News: फर्रुखाबाद में आकाशीय बिजली का कहर
फर्रुखाबाद जिले में आकाशीय बिजली का कहर. आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की हुई मौत. कई दर्जन मवेशियों की भी हुई मौत. आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक, 32 बकरियों व 4 भैंस और एक भैंस के बच्चे की मौत. अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से हुए हादसे. कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम नगला समय में 22 वर्ष से युवक की आकाशीय बिजली गिरने से हुई दर्दनाक मौत. थाना मेरापुर क्षेत्र के कुरार गांव में आकाशी बिजली गिरने से 32 बकरियां तड़प तड़प कर मरी. थाना शमशाबाद कमालगंज में 3 मवेशियों की और एक मवेशी के बच्चे आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत.
Barabanki News: नहर में गिरे व्यक्ति को ग्रामीणों ने बचाई जान
बाराबंकी जिले में शारदा नहर में गिरे व्यक्ति को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से बाहर निकालकर बचाई जान. समस्तीपुर बिहार का रहने वाला है युवक करता है क्षेत्र में मजदूरी. दरियाबाद शारदा सहायक नहर में एक व्यक्ति को बहता देख ग्रामीणों ने नहर से निकालकर बचाई जान. ग्रामीणों ने दरियाबाद पुलिस को दी सूचना,मौके पर पहुंची दरियाबाद पुलिस ने युवक से की पूछताछ मे जुटी. दरियाबाद थाना क्षेत्र के मीननगर गांव के पास की घटना.