यूपी मे भीषण धमाकाः पैर कटकर गिरे बाहर, सबकुछ तबाह-सीन देख दहले लोग

Farrukhabad : उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां एक कोचिंग सेंटर में जोदार धमाका सुना गया. धमाका इतना भीषण था कि इमारत के परखच्चे उड़ गए. दो लोगों के पैर कटकर बाहर गिरे तो देखने वालों के होश उड़ गए. 20 मीटर दूर तक इमारत का फैल गया. पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

फायर ब्रिगेड और अधिकारी मौके पर
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची. वहीं जानकारी मिलते ही प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर जुट गए. धमाके वाले इलाके को पुलिस फोर्स ने घेर लिया है. फायर ब्रिगेड रेस्क्यू में जुटी है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गंभीर घायलों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है.

कैसे हुआ धमाका
हालांकि धमाके की वजह सामने नहीं आई हैं लेकिन कुछ लोगों को कहना है कि धमाका कोचिंग सेंटर के टॉयलेट टैंक में हुआ है. 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं. वहीं एक शख्स की मौत हो गई है. घटना कादरीगेट क्षेत्र के सातनपुर मंडी रोड की है.

बताया जा रहा है कि सेफ्टी टैंक में वेंटिलेशन नहीं होने की वजह से टैंक में धमाका हो गया. क्राइम ब्रांच और SOG की टीम घटनास्थल पर जांच कर रहे हैं. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. डीआईजी रेंज कानपुर हरिश्चंद्र ने बताया कि घटना की जांच के लिए स्पेशल टीम गठित की गई है.

सीएम योगी ने लिया संज्ञान
फर्रुखाबाद में हुए इस कोचिंग सेंटर हादसे पर सीएम योगी ने संज्ञान लिया है. सीएम योगी ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिये हैं. संबंधित अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये गये हैं. साथ ही घायलों को समुचित इलाज और सहायता के निर्देश दिये हैं. सीएम योगी ने घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना की है.