UP Winter Session 4 Day: उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा और आखिरी दिन है. इस दौरान सपा विधायक रागिनी सोनकर बिजली पर सवाल के बाद जय श्रीराम का नारा लगाया. मंत्री एके शर्मा ने भी पलटवार किया और कहा कि इन्हें समस्या बिजली की नहीं जयश्रीराम से है. समाजवादी पार्टी की विधायक रागिनी सोनकर ने राज्य में बिजली की असमानता पर बड़ा सवाल उठाया.
प्रश्न काल के पहले प्रश्न में मछली शहर से सपा विधायक डॉक्टर रागिनी सोनकर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 12 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है. जिससे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है. उन्होंने पूछा कि अगर ऐसा है तो संबंधित अधिकारियों पर अब तक क्या कार्रवाई की गई है?. डॉ. रागिनी सोनकर ने अडानी पावर से बिजली खरीद पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में 5.383 रुपये प्रति यूनिट की दर से अडानी से बिजली खरीदी जा रही है और यह अनुबंध अगले 25 सालों के लिए है. उन्होंने बिजली महंगी होने का आरोप लगाया.
लखनऊ : विधान परिषद में भारी हंगामा
विधान परिषद में आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर भारी हंगामा हुआ. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के जवाब देने के दौरान विपक्षी सदस्यों ने वेल में आकर नारेबाजी की.लेखपाल में आरक्षण की गड़बड़ी को लेकर विपक्ष ने सरकार पर तीखा हमला किया. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच गर्मा-गर्मी देखने को मिली. भारी हंगामे के बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- पिछड़ों के हक से खिलवाड़ नहीं होने देंगे. किसी भी तरह की आरक्षण में गड़बड़ी नहीं होने देंगे.दोषी अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी. सदन में डिप्टी सीएम ने कहा कि सच सुनने का साहस दिखाओ हिम्मत है तो सच सुनिए. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर विपक्षी सदस्यों ने कहा बीजेपी आरक्षण विरोधी सरकार है.