यूपी वालों कड़ाके की सर्दी को रहो तैयार! अगले 48 घंटे में तेजी से गिरेगा पारा!

Lucknow Weather Update: उत्तर प्रदेश में सर्दी अब तेजी से बढ़ने लगी है, लखनऊ का न्यूनतम तापमान आने वाले दिनों में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है वहीं प्रदूषण की वजह के सुबह-शाम कोहरे की जगह धुंध ने ली है.

यूपी में सबसे ज्यादा सर्दी कहां
कानपुर, इटावा, बाराबंकी, बरेली और अमेठी में शनिवार को सीजन की सबसे ठंडी रातें दर्ज हुईं. यहां न्यूनतम तापमान क्रमशः 7.6°C, 8°C, 8.2°C, 9.5°C और 9.4°C रिकॉर्ड किया गया.

लखनऊ का मौसम
राजधानी लखनऊ में सुबह से हल्का कोहरा और ठंडी हवा बनी रही. बाद में आसमान साफ हुआ और धूप निकली. मौसम विभाग ने रविवार 16 नवंबर को लखनऊ का अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम तापमान 11°C रहने का अनुमान जताया है.सुबह- शाम धुंध और दिन में धूप निकलने से मौसम साफ रहेगा.

प्रदूषण ने बिगाड़ी हवा
शनिवार शाम 4 बजे जारी CPCB रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ का औसत AQI 183 (Moderate) रहा, लेकिन लालबाग में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही. वहीं 16 नवंबर रविवार सुबह लखनऊ का AQI 270 से ऊपर दर्ज किया गया.

यूपी में यलो अलर्ट
लखनऊ भले ही अलर्ट लिस्ट में न हो, लेकिन आसपास के जिलों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है. वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पश्चिमी हिमालय से आ रही ठंडी व शुष्क उत्तरी-पश्चिमी हवाएं और साफ आसमान रात के तापमान को तेजी से गिरा रहा है.

अगले 48 घंटे और गिरेगा पारा
17 नवंबर तक कई जिलों में देर रात और सुबह भोर के समय आंशिक शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है. दिन के तापमान में भी 1–4°C तक की कमी बनी रहेगी.