कुल 90 मिनट के लिए मेरठ में रुकेंगे PM Modi, शेड्यूल आया सामने

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 फरवरी को मेरठ में आएंगे। वह नमो भारत के विस्तारीकरण व मेरठ मेट्रो का शुभारंभ करने के बाद जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे। उनके साथ कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

जयन्त चौधरी, विद्युत, आवास एवं शहरी मंत्री मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश के पशुधन मंत्री व जनपद प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह रहेंगे। उनकी सुरक्ष थ्री लेयर में होगी, इसके लिए एसपीजी ने जिले में डेरा डाल दिया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 फरवरी को पूर्वान्ह 11.50 बजे सफरजंग एयरपोर्ट से हेलिकाप्टर से मेरठ शताब्दी नगर स्टेशन के समीप बने हेलीपैड पर दोपहर ़12.20 बजे पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 12.30 बजे शताब्दी नगर स्टेशन पर नमो भारत के विस्तार व मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करने के बाद मेरठ मेट्रो में सवार होंगे।

दोपहर 1.00 बजे मेरठ साउथ स्टेशन से कार द्वारा मोहिउद्दीनपुर जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। जनसभा को सम्बोधित करने के बाद दोपहर 1.50 बजे जनसभा स्थल के पास बने हेलीपैड पर आएंगे। यहां से हेलिकाप्टर द्वारा नई दिल्ली के लिए प्रस्ताव करेंगे। तीन लेयर में उनकी सुरक्षा को होगी।