यूपी में कल लखनऊ से मेरठ तक यूपी के कई जिलों में हो सकती बारिश

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश का मौसम 27 जनवरी 2026: यूपी में इस समय मौसम तेजी से बदल रहा है। इस बार सर्दियों में अभी तक पश्चिमी विक्षोभ सक्र‍िय नहीं हुआ था। लेकिन हाल ही में दिल्‍ली, एनसीआर, पश्चिमी यूपी और उत्‍तराखंड में तेज बारिश और बर्फबारी हुई। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यूपी के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट आ सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र के अनुसार, 27 जनवरी को यूपी के कई मंडलों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। यूपी के जिन क्षेत्रों में बारिश हो सकती है उनमें पश्चिमी यूपी (मेरठ, आगरा, झांसी) और पूर्वी यूपी (लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी) के जिलों में मध्यम तीव्रता की बारिश की संभावना है।

बारिश के दौरान कुछ क्षेत्रों में 30-60 किमी/घंटा की रफ्तार वाली तेज हवाएं भी चल सकती हैं। अनुमान है कि इससे अधिकतम तापमान 5-6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

लखनऊ में कल का मौसम कैसा रहेगा
लखनऊ में सुबह की शुरुआत साफ आसमान से होगी लेकिन दोपहर होते-होते बादल छाने लगेंगे। इसके बाद दो-तीन बार ,गरज चमक के साथतेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा के हिसाब से हवाएं चल सकती हैं। इनके साथ आकाशीय बिजली की भी आशंका जताई गई है।

नोएडा में कल का मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार नोएडा में सुबह से बदली छाई रहेगी। इसके बाद गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। यहां भी बिजली के साथ गरज-चमक वाली तूफानी बारिश की चेतावनी है।

गाजियाबाद में कल का मौसम कैसा रहेगा
नोएडा के पड़ोसी जिले गाजियाबाद में भी सुबह से बदली छाई रहेगी। इसके बाद दो एक बार गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने यहां भी बिजली के साथ गरज-चमक वाली तूफानी बारिश की चेतावनी है।

मेरठ में कल का मौसम कैसा रहेगा
गाजियाबाद से सटे मेरठ‍ जिले में भी पड़ोसी जिलों की तरह सुबह से बदली छाई रहेगी। इसके बाद मेरठ में भी रुक-रुककर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने मेरठ के लिए भी बिजली के साथ गरज-चमक वाली तूफानी बारिश की चेतावनी जारी की है।

गोरखपुर में कल का मौसम कैसा रहेगा
अब पूर्वी यूपी की बात करें तो गोरखपुर में सुबह हल्‍का कोहरा और धुंध सी छाई रहेगी। यहां पर पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं दिखाई दे रहा है। इसीलिए मौसम विभाग ने यहां कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

वाराणसी में कल का मौसम कैसा रहेगा
वाराणसी में भी ठीक इसी तरह सुबह हल्‍का कोहरा और धुंध छाए रहेंगे। यहां पर बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली की कोई आशंका नहीं जताई गई है। फिलहाल मौसम विभाग ने वाराणसी के लिए भी कोई चेतावनी जारी नहीं की है।