राकेश टिकैत ने डीएपी पर सरकार को घेरा, आलू पर की किसानों से चर्चा

आगरा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत ने कहा कि सरकार ने तीनों कृषि कानून को वापस करने से पहले भी किसानों के साथ जालसाजी की और उन्होंने पंजाब में किसानों की समस्या पर मौन रहने का आरोप लगाया।

आगरा के मलपुरा में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत रविवार को आगरा पहुंचे, जहां उन्होंने डीएपी खाद की किल्लत पर सरकार को घेरा और कहा कि सरकार को जल्द से जल्द किसानों को भरपूर डीएपी खाद मुहैया कराए।

टिकैत ने कहा कि सरकार ने तीनों कृषि कानून को वापस करने से पहले भी किसानों के साथ जालसाजी की और उन्होंने पंजाब में किसानों की समस्या पर मौन रहने का आरोप लगाया। उन्होंने आगरा के आलू की जमकर तारीफ की। बीते दिनों वह श्रीलंका गए थे, जहां आगरा के आलू की चर्चा हुई।

टिकैत मध्य प्रदेश की एक पंचायत में भाग लेने जा रहे थे, इसी बीच मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह चाहर की ओर से जिला कार्यालय बनाने के लिए निजी भूमि दी गई है, उसका उन्होंने निरीक्षण किया। मंडल अध्यक्ष रणवीर चाहर के पिता पूर्व सैनिक कमल सिंह चाहर ने अपनी निजी पेंशन से बाढ़ प्रभावित लोगों की राहत के लिए 50000 का चेक दिया तो वही किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया के नेतृत्व में जिला कमेटी की ओर से भी 51 हजार रुपये का चेक बाढ़ पीड़ितों के लिए दिया।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष रणवीर चाहर, जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया, रणजीत सिंह यादव, हरेंद्र जसावत, धर्मेंद्र लवानिया, प्रशांत, मानसिंह, सत्यवीर सिंह, अमन चाहर, रविंद्र सिंह, मनोज चाहर, यशपाल सिंह, महाराज सिंह, गोपाल मौजूद रहे।