यूपी में होमगोर्ड के 44 हजार से अधिक पदों पर होने वाली है भर्ती, जानिए योग्यता और सैलरी

मुरादाबाद: यूपी में जल्द ही होमगार्ड की 44 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होने वाली हैं. जिसको लेकर अभ्यर्थियों के मन में यह सवाल रहता है कि होमगार्ड की भर्ती के लिए क्या क्वालिफिकेशन होती है और किस तरह से होमगार्ड की नौकरी मिल सकती है. इस खबर में हम आपको बताएंगे कि किस तरह से होमगार्ड की नियुक्ति होती है और होमगार्ड को कितनी सैलरी मिलती है. आइए जानते हैं.

होमगार्ड की नहीं होती रेगुलर वैकेंसी

एक्सपर्ट सुनीत पाल ने बताया कि होमगार्ड की रेगुलर वैकेंसी नहीं होती है. यह एक सरकारी तौर पर नहीं होती है. इनको मानदेय भत्ता मिलता है. 500 से 800 का मानदेय भत्ता रहता है. यह एक तरह से संविदा कर्मी के रूप में काम करते हैं. इन्हें पुलिस का सहायक माना जाता है. इसके साथ ही यह पुलिस के सहायक के रूप में भी काम करते हैं. होमगार्ड में जो प्लाटून कमांडर की जॉब होती है. वह सरकारी जॉब होती है. अब जो इसकी वैकेंसी निकाली जा रही हैं वह यूपी पुलिस की तरफ से निकाली जा रही हैं. इसके लिए नया आयोग गठित किया जा रहा है. जो रेगुलर आयोग नहीं होगा. जैसे पुलिस का रेगुलर आयोग होता है. वैसे ही इसका रेगुलर आयोग नहीं होगा. यह जैसे वैकेंसी निकाल सकता है. वैसे ही वैकेंसी समाप्त भी करा सकता है. इसी प्रकार होमगार्ड रेगुलर नहीं होते, इन्हें कभी भी हटाया जा सकता है. अभी तक ऐसा हुआ नहीं है।

जल्द आ रहीं भर्ती
यूपी करीब 44 हजार से अधिक पदों पर यह भर्ती होने वाली हैं. दो चरणों में पूरा किया जाएगा. इसको लेकर योग्यता अब इंटर पास कर दी गई है. पहले होमगार्ड की भर्ती हाई स्कूल के बेस पर होती थी. लेकिन अब इंटर के बेस पर कर दी गई है. इसके साथ ही इसकी तैयारी भी पुलिस की तरह करनी होगी. जिस तरह से पुलिस की तैयारी की जाती है. इस तरह से इसकी तैयारी की जाएगी. उसमें आपको रीजनिंग पर ज्यादा ध्यान देना होगा.