मेरठ में स्पा सेंटर से चल रहा था Sex Racket, छापे में पकड़ी गईं बुर्केवालियां

Sex racket was being run from a spa centre in Meerut, women wearing burqas were caught in the raid
Sex racket was being run from a spa centre in Meerut, women wearing burqas were caught in the raid

मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने शनिवार को एक कंप्यूटर सेंटर की आड़ में चल रहे स्पा सेंटर का भंडाफोड़ किया. आरोप है कि यहां जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था. छापेमारी में नौ लड़कियां बरामद की गईं, जबकि तीन ग्राहक और एक स्पा संचालक को पुलिस ने हिरासत में लिया.

गढ़ रोड पर कंप्यूटर सेंटर की आड़ में स्पा
मामला नौचंदी थाना क्षेत्र की नई सड़क गढ़ रोड पर स्थित एक कॉम्प्लेक्स का है. यहां कंप्यूटर सेंटर के बाहर कंप्यूटर और लैपटॉप की तस्वीरें लगी थीं तथा उस पर लिखा था, “कंप्यूटर चलाना सीखें और जॉब वर्क सीखें.” लेकिन जब पुलिस अंदर पहुंची तो वहां का नजारा बिल्कुल अलग था.

पुलिस की छापेमारी में खुला राज
सूचना पर सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उनके साथ नौचंदी, मेडिकल और सिविल लाइन थानों की टीमें भी मौजूद थीं. छापेमारी के दौरान पुलिस को कंप्यूटर सेंटर की आड़ में स्पा सेंटर संचालित मिलता पाया. अंदर से नौ लड़कियां, एक रिसेप्शनिस्ट, तीन ग्राहक और स्पा संचालक को पकड़ा गया.

काफी समय से मिल रही थीं शिकायतें
सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि गढ़ रोड पर कॉम्प्लेक्स में अवैध गतिविधियों की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं. शिकायतों की पुष्टि के बाद छापेमारी की गई. जांच में यह तथ्य सही पाया गया कि कंप्यूटर सेंटर की आड़ में स्पा सेंटर संचालित हो रहा था.

आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस ने सभी हिरासत में लिए गए लोगों को थाने भेज दिया है. पूरे मामले की जांच जारी है. अधिकारियों ने कहा है कि पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई के बाद इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जाएगी.