शेयर खरीदने-बेचने के नाम पर की करोड़ों की ठगी, पकड़ा गया शातिर सुशील धवन

बिजनौर। दर्जनों लोगों से शेयर खरीदने बेचने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले सुशील धवन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

नजीराबाद पुलिस ने जेके मंदिर नहरिया के पास स्थित शिवानी क्लीनिक से शुक्रवार सुबह 11 बजे सुशील धवन को पकड़ लिया। वह यहां पर चोरी-छिपे तीन दिन से भर्ती रहकर अपना इलाज करा रहा था। उस पर काकादेव और नजीराबाद थानों में करीब आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

जिसमें उसकी पत्नी और पिता भी सह-आरोपित हैं। सोमवार को पीड़ित लोगों ने डीसीपी सेंट्रल से मिलकर आरोपित के खिलाफ शिकायत की। डीसीपी सेंट्रल ने एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके को मामले की जांच सौंपी थी।