यूपी में बढ़ने वाली है ठंड! दक्षिण-पूर्वी जिलों में फिर होगी भयंकर बारिश, अब ऐसा हो जाएगा मौसम

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह से बदल गया है. अब सुबह और रात में धुंध छाने लगी है. यह बदलाव दिवाली के बाद से आया है. सुबह और रात में हल्की ठंड हो रही है. हालांकि, दिन में धूप निकलने से लोगों को अभी भी गर्मी पड़ रही है.

बारिश होने के आसार
मौसम विभाग का कहना है कि 25 अक्टूबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने वाला है. 26 और 27 अक्टूबर को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान दोनों हिस्सों में देर रात और सुबह कहीं-कहीं धुंध व छिछला कोहरा छाएगा.

ये है नई भविष्यवाणी
मौसम विभाग का कहना है कि 28 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में सुबह और देर रात धुंध छाने के आसार हैं. 29 और 30 अक्टूबर को पूर्वी यूपी में बारिश होने की संभावना है. आने वाले 48 घंटों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी.

मौसम शुष्क रहने की उम्मीद
मौसम विभाग का कहना है कि मौजूदा वक्त में प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र प्रभावी नहीं है, जिसके चलते 28 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है. सतही हवाओं के उत्तरी-पूर्वी दिशा में बहने से रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी है.

दक्षिणी-पूर्वी बंगाल की खाड़ी
27 अक्टूबर तक दक्षिणी-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना निम्नदाब क्षेत्र पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. इस तूफान का मुख्य प्रभाव पूर्वी तटीय राज्यों पर रहेगा, लेकिन इसके आंशिक प्रभाव से यूपी में भी मौसम बदल सकता है.

बादलों की आवाजाही
मौसम विभाग का कहना है कि यह प्रणाली विकसित होने के बाद तीन दिनों के बाद प्रदेश में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी. जिससे 29 और 30 अक्टूबर को दक्षिणी-पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. नोएडा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी समेत कई जिलों में प्रदूषण का स्तर सामान्य से ज्यादा है.

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
शनिवार को कानपुर, वाराणसी, झांसी, आगरा, अयोध्या, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, ललितपुर, आगरा, मथुरा, सुल्तानपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, गोरखपुर, बलिया, अमेठी, रायबरेली, हमीरपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सोनभद्र, भदोही, जौनपुर में कहीं-कहीं सुबह धुंध दिखेगी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम सामान्य रहेगा.