यूपी बजट सत्र 2026 के पहले दिन सपा का जोरदार प्रदर्शन

UP Budget 2026: विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने विधानसभा के बाहर काले बोर्ड उठाकर प्रदर्शन किया और नारे लगाए। उन्होंने PDA, ब्राह्मण समाज से जुड़े मुद्दे, UGC और अन्य जनहित के मसलों को लेकर अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने सरकार की नीतियों और फैसलों पर सवाल उठाए और जनता के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। पहले ही दिन सत्र की शुरुआत से ही विपक्ष ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की।

सपा MLC आशुतोष सिन्हा का अतरंगी विरोध
वहीं सपा MLC आशुतोष सिन्हा वाराणसी में मंदिरों को तोड़े जाने के मुद्दा उठाने के लिए साइकिल पर अहिल्याबाई की तस्वीर लेकर विधानसभा पहुंचे। सपा MLC आशुतोष सिन्हा ने कहा कि बनारस में जिस तरह से मंदिरों को तोड़ा जा रहा है उसे लेकर सरकार को घेरने का काम करेंगे। उत्तर प्रदेश की सरकार लगातार मंदिरों को तोड़ने का काम कर रही है उसके खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करने का काम करेंगे।

सपा ने पहले ही बना लिया है विरोध का मन
यूपी विधानसभा बजट सत्र 2026 शुरुआत से पहले सपा विधायक मुकेश वर्मा ने यूपी विधानसभा बजट सत्र पर कहा कि इस बार SIR का मुद्दा रहेगा। विधानसभा में जोरदार प्रदर्शन होगा। पिछले 10 सालों में इन्होंने () सिर्फ अपना विकास किया है।