यूपी में SIR की प्रक्रिया आज खत्म, अब तक नहीं किया तो कर लें ये काम

UP SIR Form Last Date 2025: यूपी में आज मतदाता सूची (Voter List) के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) फॉर्म भरने की आखिरी तारीख है. प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया आज खत्म हो गई है. जल्द ड्राफ्ट वोटर लिस्ट (Draft Voter List) जारी होगी. अगर आपने अपना फॉर्म जमा नहीं किया तो आज कर दें. भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी इसके लिए व्यवस्था की गई है.

तमाम जिलों में विशेष कैंपों का आयोजन
इसको लेकर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के तमाम जिलों में विशेष कैंपों का आयोजन किया गया है. मतदान केंद्रों पर बीएलओ को तैनात किए गए हैं. इसके साथ ही सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, बीएलए एसआईआर गणना फॉर्म को भरवाने और जमा करने के काम में जुटे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) से लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) तक ने सभी जनप्रतिनिधियों को इस काम में जुटने का आह्वान किया था. जिसका असर दिख रहा है.

जानें क्यों जरूरी है एसआईआर?
दरअसल, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) वोटर लिस्ट को अपडेट करने के लिए जरूरी है. जिसके लिए मृत या पलायन कर गए वोटर्स का नाम वोटर लिस्ट से हटाया जा रहा है. नए वोटर्स (New Voters) के नाम जोड़े भी जा रहे हैं. चुनाव आयोग (Election Commission) ने हर जिले में घर-घर तक बीएलओ को भेजकर गणना फॉर्म उपलब्ध कराए हैं. इसे भरकर जमा करना है. इसके आधार पर डाटा की ऑनलाइन एंट्री हो रही है. इसके बाद अपडेट वोटर लिस्ट जारी होगा.

कब जारी होगा फाइनल वोटर लिस्ट?
जानकारी के मुताबिक, फरवरी में चुनाव आयोग फाइनल वोटर लिस्ट जारी करेगा. हालांकि, गणना फॉर्म जमा करने से वंचित मतदाता ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के प्रकाशन के बाद उचित डॉक्यूमेंट्स के साथ जिले में इसे चुनौती दे सकते हैं. आयोग द्वारा उनके दावों को ध्यान में रखकर वोटर लिस्ट के फाइनल अपडेशन से पहले फाइनल एडिट होगा. इसके साथ ही कोई योग्य मतदाता लिस्ट में आने से वंचित न हो, इसके लिए भी काम हो रहा है.