UP Police SI Result : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड बहुत जल्द यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती को लेकर आयोजित हुई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित करने वाला है। नतीजे जारी होने पर यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक किया जा सकेगा। यूपी पुलिस एसआई लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को राज्य के 75 जिलों में हुई थी। दोनों दिन परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 तक और दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 तक हुई थी। इस भर्ती के जरिए यूपी पुलिस में 4543 सब इंस्पेक्टरों की नियुक्ति होगी। यूपी पुलिस में एसआई व समकक्ष 4543 पदों पर भर्ती के लिए 15 लाख 75 हजार 760 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें 1166386 पुरुष और 409374 महिला अभ्यर्थी थे।
यूपी एसआई भर्ती में कौन कौन से पद
4543 यूपी पुलिस भर्ती में 4242 सब इंस्पेक्टर, 135 पीएसी प्लाटून कमाण्डर, विशेष सुरक्षा बल के 60 प्लाटून कमाण्डर और बंदायू, लखनऊ व गोरखपुर के लिए गठित महिला पीएसी वाहिनियों में 106 महिला प्लाटून कमाण्डर पद पर नियुक्ति होनी है।
आगे की चयन प्रक्रिया
फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (पीएसटी)
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी)
दस्तावेज सत्यापन
मेडिकल टेस्ट
अंतिम चयन समग्र प्रदर्शन के आधार पर होगा।
यूपी एसआई फिजिकल टेस्ट
लिखित परीक्षा में पास अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) के संभावित नियम इस प्रकार है-
– पुरुषों के लिए – 4.8 किमी की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी।
– महिलाओं को 16 मिनट में 2.4 किमी दौड़ना होगा।
यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट ( UPSI Result 2026 ) कैसे चेक करें
– uppbpb.gov.in पर जाएं
– UP Police SI Result 2026 पर क्लिक करें।
– लॉगिन विवरण दर्ज करें
– रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें
– अपना रोल नंबर चेक करें
– उम्मीदवार लॉगिन करने के बाद यूपी एसआई स्कोर कार्ड 2026 भी डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी एसआई मेरिट लिस्ट 2026
यूपी पुलिस एसआई मेरिट लिस्ट 2026 PDF फॉर्मेट में जारी की जाएगी, जिसमें पास हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे।
ऑनलाइन उपलब्ध
Ctrl + F का इस्तेमाल करके खोजें
श्रेणी के अनुसार अलग-अलग लिस्ट जारी की जा सकती हैं
UP SI चयन लिस्ट PDF अगले चरणों के लिए योग्यता की पुष्टि करती है।
यूपी पुलिस SI स्कोरकार्ड 2026 में ये शामिल होंगे:
उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर
प्राप्त अंक
सेक्शन-वार अंक
योग्यता की स्थिति
उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करके अपने पास रखना चाहिए।