आयुष मलिक की बहन बताने वाली युवती निकली शबीना खान, केस दर्ज होते ही जारी किया वीडियो

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली का चर्चित धर्मांतरण मामले में खुद को आयुष मालिक की बहन बताने वाली महिला शबीना खान ने मुकदमा दर्ज होते ही बयान जारी किया। कहा कि वो आयुष मालिक की बहन नहीं है। आयुष मालिक के पिता देवराज की शिकायत पर पुलिस ने शबीना खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

शामली में आयुष मालिक धर्मांतरण मामले दो दिन पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें शबीना खान ने खुद को आयुष मालिक की बहन बताते हुए कहा था कि आयुष ने अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म कबूल किया है।। उसे मुस्लिम धर्म में ही रहने दो, अब वो कभी हिन्दू धर्म में वापसी नहीं करेगा।

पिता देवराज मलिक ने दर्ज कराया था मुकदमा
शबीना खान के वायरल वीडियो के बाद आयुष मालिक के पिता ने अपना एक वीडियो वायरल करते हुए कहा था कि ये महिला न मेरी बेटी है न ही आयुष की बहन है। साथ ही शबीना खान के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया था।

पुलिस शबीना खान की तलाश में जुटी
वहीं, मुकद्दमा दर्ज होते ही शबीना खान ने कहा कि वो आयुष की बहन नहीं है न ही उसके परिवार से कोई संबंध है। वो तो अपने शब्दो में नॉर्मल उसे भाई बोल दिया था। इस लिए मेरे वायरल वीडियो पर ध्यान न दिया जाए। वहीं, पुलिस शबीना खान की तलाश में जुटी हुई है।