35 लाख के फ्लैट पर 5 लाख का ड‍िस्‍काउंट, यूपी सरकार NCR में दे रही सबसे सस्‍ता 3 BHK

UP Govt Housing Scheme: द‍िल्‍ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में मकानों की कीमत तेजी से बढ़ रही है. प‍िछले द‍िनों प्रॉपटाइगर की र‍िपोर्ट में भी इसको लेकर जानकारी सामने आई है. तेजी से बढ़ते दामों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने म‍िड‍िल क्‍लास के लिए एक लुभावना प्रोजेक्ट लॉन्च किया है. जी हां, इस स्‍कीम के तहत गाजियाबाद में 3 BHK फ्लैट महज 35 लाख रुपये से कम में म‍िल रहा है. इसके ल‍िए रज‍िस्‍ट्रेशन प्रोसेस 31 अक्टूबर से शुरू हो चुका है जो क‍ि जनवरी 2026 तक जारी रहेगा.

34 से 38 लाख रुपये तक का फ्लैट

सरकार की तरफ से जारी क‍िये गए खास ऑफर के तहत यद‍ि आप दो महीने के अंदर पूरा पेमेंट करते हैं तो आपको 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी. इससे खरीदारों की बड़ी बचत होगी. योजना को म‍िड‍िल इनकम ग्रुप वाले लोगों के ल‍िए अपना घर बनाने के मकसद से लॉन्‍च क‍िया गया है. योजना के तहत यूपी हाउसिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड ने गाजियाबाद के मंडोला विहार में ‘सपना-2’ (Sapna-2) नामक अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम शुरू की है. यहां 3 BHK फ्लैट का रेट 34.28 लाख रुपये से शुरू होकर 38 लाख रुपये तक है.

आवेदन प्रक्र‍िया 30 अक्टूबर से शुरू हुई
योजना को ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर चलाया जा रहा है. ऑनलाइन आवेदन प्रक्र‍िया 30 अक्टूबर से शुरू हो गई है और बुकिंग 31 जनवरी 2026 तक जारी रहेगी. इसमें कुल कुल 225 यूनिट उपलब्‍ध हैं, जो क‍ि मल्टी-स्टोरी जी+3 मॉडल पर बेस्‍ड हैं. हाउस‍िंग स्‍कीम के तहत हर फ्लैट 86.04 वर्ग मीटर (करीब 926 वर्ग फीट) में फैला है. ये जी+3 मॉडल के मल्टी-स्टोरी फ्लैट्स हैं, यानी ग्राउंड फ्लोर के ऊपर तीन मंजिलें. कीमतें 34.48 लाख से 38 लाख रुपये के बीच हैं.

बंपर छूट पाने का भी मौका
इन सभी फ्लैट्स को आधुनिक सुविधाओं से लैस रखा गया है. इन्‍हें म‍िड‍िल क्‍लास की हर जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार क‍िया गया है. कुल 225 यूनिट्स के ल‍िए जो पहले आवेदन करेगा, उसे पहले मौका मिलेगा. हाउसिंग बोर्ड की तरफ से इन फ्लैट पर बड़ी छूट भी दी जा रही है. 60 दिन के अंदर पूरा पेमेंट करने पर 15 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी, जिससे 35 लाख का फ्लैट 30 लाख रुपये से भी कम में पड़ जाएगा. यानी आपको सीधी करीब 5.25 लाख रुपये की छूट म‍िलेगी. यद‍ि आप तीन महीने के अंदर पेमेंट करते हैं तो 10 प्रतिशत छूट मिलेगी. यानी 35 लाख वाले फ्लैट के लि‍ए आपको 31.5 लाख रुपये देने होंगे. बुकिंग के लि‍ए 5 प्रतिशत पेमेंट करना जरूरी है.

पजेशन कब म‍िलेगा?
बुकिंग के बाद 50 प्रतिशत पेमेंट पूरा होने पर पजेशन ऑफर कर द‍िया जाएगा. सरकारी कर्मचारी और पैरामिलिट्री फोर्स के कर्मचारी महज 25 प्रतिशत पेमेंट पर ही पजेशन ले सकेंगे. यह सुविधा योजना को और भी ज्‍यादा आकर्षक बनाएगी. म‍िड‍िल क्‍लास के ल‍िए यह घर खरीदने का सबसे अच्छा मौका है.