नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए रोजगार का एक अच्छा मौका सामने आया है. राज्य के कई जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर नई भर्ती शुरू की गई है. खास बात यह है कि इस भर्ती में चयन के लिए किसी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं होगा. योग्य महिला अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित पात्रता और मेरिट के आधार पर किया जाएगा.
ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार अपने जिले के नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं. मेरठ, बागपत, कन्नौज, बिजनौर समेत 6 नए जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर के खाली पदों को भरने के लिए वैकेंसी निकाली गई हैं. इससे जुड़ी बाकी की जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर विजिट करें.
क्या है भर्ती में आवेदन की आखिरी तारीख?
यूपी आंगनवाड़ी की इस भर्ती के लिए फॉर्म भरने की आखिरी तारीख भी अलग-अलग तय की गई है. उम्मीदवारों को इस आधार पर ही आवेदन करना होगा.ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए किसी भी तरह का आवेदन शुल्क नहीं लगेगा.
यूपी होमगार्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड
जिलों के हिसाब से वैकेंसी
जिला कुल वैकेंसी आवेदन की लास्ट डेट
मेरठ 180 17 जुलाई 2026
बागपत 261 16 जुलाई 2026
कन्नौज 125 16 जुलाई 2026
बिजनौर 260 15 जुलाई 2026
कानपुर नगर 259 15 जुलाई 2026
ललितपुर 75 09 जुलाई 2026
क्या होनी चाहिए योग्यता?
जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं उनके पास कम से कम 12वीं की डिग्री होनी चाहिए. चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट अधिकतम योग्यता के आधार पर बनाई जाएगी. वहीं, इस पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 से 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. इसकी गणना 10वीं की मार्कशीट के बेसिस पर की जाएगी. इस पद पर केवल महिलाओं का चयन होगा.
इस जानकारियों पर भी दें ध्यान
भर्ती यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2026
किन जिलों में वैकेंसी आई है? मेरठ, बागपत, कन्नौज, बिजनोर, कानपुर नगर, ललितपुर
कुल वैकेंसी 1160
ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in
कौन अप्लाई कर सकता है? 12वीं पास महिलाएं
लास्ट डेट 9 जुलाई-17 जुलाई 2026 तक (डिस्ट्रिक्ट वाइज)
उम्र 18-35 वर्ष तक
ऐसे करें अप्लाई
सबसे पहले यूपी आंगनवाड़ी की आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं.
अगर आपने पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद अपना नाम, पिता का नाम, जिला, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, ईमेल आईड, पासवर्ड क्रिएट करके कैप्चा कोड फिल करके रजिस्ट्रेशन करें.
अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए वेबसाइट पर लॉग इन करें.
आगे फॉर्म पूरा करने के लिए आपको अपनी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन में 10वीं 12वीं, ग्रेजुएशन पोस्टग्रेजुएशन (उच्च शिक्षा), उम्र, पता, मूल निवास, आय, जाति संबंधित सभी जानकारी भरनी होगी.
डॉक्यूमेंट्स में अपना फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, स्कैन करके सही साइज में अपलोड करें.