यूपी में अफसरों पर योगी की स्ट्राइकः 206 PPS अधिकारियों के तबादले

लखनऊ। तस्वीर DSP प्रियंका बाजपेई की है। इन्हें कन्नौज से कानपुर भेजा गया है। योगी सरकार ने गुरुवार को 206 प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अफसरों के तबादले कर दिए। इसमें बड़ी संख्या में वे अधिकारी हैं, जो लंबे समय से एक ही जगह पर जमे हुए थे। इंस्पेक्टर से प्रमोशन पाकर बने कई सीओ के भी तबादले किए गए हैं।

कन्नौज की DSP प्रियंका वाजपेई को कानपुर भेजा गया है। उन्हें सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। बिजनौर के DSP सोम प्रकाश वर्मा को मऊ भेजा गया है। आगरा की सहायक पुलिस आयुक्त सुकन्या शर्मा को बागपत का DSP बनाया गया है।

ट्रांसफर लिस्ट में जिलों के क्षेत्राधिकारियों (CO) के साथ-साथ लखनऊ, गौतमबुद्धनगर (नोएडा), वाराणसी, कानपुर नगर, गाजियाबाद, आगरा और प्रयागराज कमिश्नरेट के कई सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) भी बदले गए हैं। इसके अलावा, कई अधिकारियों को पीएसी (PAC), एलआईयू (LIU) और विशेष सुरक्षा बल (SSF) में नई तैनाती दी गई है।

क्र०सं० अधिकारी का नाम वर्तमान तैनाती (कहां थे) नवीन तैनाती (कहां गए)
1. जितेन्द्र कुमार- II मुख्यमंत्री सुरक्षा, लखनऊ पुलिस उपाधीक्षक, शाहजहांपुर
2. अनुरूद्ध कुमार पुलिस उपाधीक्षक, महराजगंज पुलिस उपाधीक्षक, महोबा
3. अशोक कुमार मिश्रा- II पुलिस उपाधीक्षक, भदोही सहायक सेनानायक, 30वीं वाहिनी PAC, गोण्डा
4. अभिषेक सिंह पुलिस उपाधीक्षक, कौशाम्बी पुलिस उपाधीक्षक, बलरामपुर
5. अजय कुमार श्रोतिया पुलिस उपाधीक्षक, झांसी पुलिस उपाधीक्षक, अमरोहा
6. पंकज पंत पुलिस उपाधीक्षक, शाहजहांपुर पुलिस उपाधीक्षक, रामपुर
7. उदय प्रताप सिंह- II पुलिस उपाधीक्षक, गोरखपुर सहायक पुलिस आयुक्त (ACP), कमिश्नरेट लखनऊ
8. शिव ठाकुर मण्डलाधिकारी, मुरादाबाद पुलिस उपाधीक्षक, सहारनपुर
9. दीपक कुमार सिंह- II मण्डलाधिकारी, आगरा पुलिस उपाधीक्षक, शाहजहांपुर
10. मनीष कुमार यादव मुख्य एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी, प्रयागराज सहायक सेनानायक, 04वीं वाहिनी PAC, प्रयागराज
11. अमित कुमार पाण्डेय पुलिस उपाधीक्षक, PTS जालौन सहायक पुलिस आयुक्त (ACP), कमिश्नरेट कानपुर नगर
12. अमित कुमार पुलिस उपाधीक्षक, सोनभद्र पुलिस उपाधीक्षक, मीरजापुर
13. संजीव कुमार शर्मा ACP, कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस उपाधीक्षक, अलीगढ़
14. महीपाल सिंह सहायक सेनानायक, 20वीं वाहिनी PAC सहायक सेनानायक, 45वीं वाहिनी PAC, अलीगढ़
15. अवधेश कुमार विश्वकर्मा सहायक सेनानायक, 27वीं वाहिनी PAC सहायक पुलिस आयुक्त (ACP), कमिश्नरेट वाराणसी
16. गणेश कुमार पुलिस उपाधीक्षक, RTC चुनार, मिर्जापुर पुलिस उपाधीक्षक, PTC मुरादाबाद
17. प्रशान्त सिंह मण्डलाधिकारी, गोरखपुर सहायक पुलिस आयुक्त (ACP), कमिश्नरेट वाराणसी
18. विवेक जावला पुलिस उपाधीक्षक, मिर्जापुर पुलिस उपाधीक्षक, सम्भल
19. पवन कुमार वर्मा एल०आई०यू० गोण्डा (स्थानान्तरणाधीन) पुलिस उपाधीक्षक, एल०आई०यू० अयोध्या
20. विवेक वार्ष्णेय पुलिस उपाधीक्षक, एल०आई०यू० अयोध्या मण्डलाधिकारी, आगरा
21. जितेन्द्र कुमार- III पुलिस उपाधीक्षक, रामपुर पुलिस उपाधीक्षक, मथुरा
22. राजीव कुमार यादव ACP, कमिश्नरेट प्रयागराज मुख्य एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी (कासो), प्रयागराज
23. विनय चौहान बस्ती (सम्बद्ध मुख्यालय DGP) मण्डलाधिकारी, गोरखपुर
24. कृष राजपूत पुलिस उपाधीक्षक, मऊ मण्डलाधिकारी, मुरादाबाद
25. सोम प्रकाश वर्मा पुलिस उपाधीक्षक, बिजनौर पुलिस उपाधीक्षक, मऊ

अब जानिए कहां क्या बदला…

सीएम सुरक्षा: मुख्यमंत्री सुरक्षा लखनऊ में तैनात पुलिस उपाधीक्षक जितेन्द्र कुमार-II को शाहजहांपुर भेजा गया है। वहीं, रायबरेली के CO विकास कुमार जायसवाल को मुख्यमंत्री सुरक्षा की अहम जिम्मेदारी दी गई है।

तबादला निरस्त: कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से खीरी के लिए ट्रांसफर किए गए एसीपी अरविन्द कुमार-II का तबादला शासन ने निरस्त कर दिया है, वे वहीं बने रहेंगे।

लखनऊ कमिश्नरेट: गोरखपुर के सीओ उदय प्रताप सिंह-II, आगरा के ट्रांसफर पर चल रहे राजेश कुमार सिंह और कमिश्नरेट कानपुर नगर से अभिषेक कुमार पाण्डेय को लखनऊ कमिश्नरेट में नया एसीपी बनाया गया है। वहीं, लखनऊ के एसीपी श्री सतीश कुमार राय को हटाकर मेरठ पीएसी भेजा गया है।

नोएडा कमिश्नरेट: रेलवे सहारनपुर के सीओ राजीव कुमार सिसौदिया और मुजफ्फरनगर के सीओ डॉ. रवि शंकर को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में एसीपी की कमान मिली है।

महिला पुलिस कप्तानों के कार्यक्षेत्र भी बदले

स्तुति सिंह को हापुड़ से सम्भल भेजा गया है।

सर्जना सिंह को अलीगढ़ से हटाकर सहायक सेनानायक, 49वीं वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्धनगर बनाया गया है।

ज्योतिश्री को बलरामपुर से कानपुर नगर कमिश्नरेट में एसीपी पद पर तैनात किया गया है।

श्वेता वर्मा मथुरा से आगरा कमिश्नरेट की एसीपी बनी हैं।

विनीता हमीरपुर से पीटीएस मेरठ और शुचिता सिंह मेरठ से गाजियाबाद कमिश्नरेट में एसीपी नियुक्त की गई हैं।

तत्काल जॉइनिंग के आदेश

डीजीपी मुख्यालय के निर्देशानुसार, स्थानांतरित किए गए सभी 206 अधिकारियों को अपने वर्तमान तैनाती स्थल से तत्काल कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती के जनपद या इकाई में पदभार ग्रहण करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं ताकि कानून व्यवस्था में कोई ढील न आए।