उत्तराखंड: कोटद्वार में बैंक कर्मी बनकर लाखों की ठगी, योनो ऐप के जरिए उड़ाए 1.47 लाख रुपये

कोटद्वार । उत्तराखंड के कोटद्वार में अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को बैंक कर्मी बताते हुए कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति से लाखों की ठगी कर दी। पुलिस को दी गई तहरीर में कोटद्वार निवासी विकाश ने बताया कि उन्होंने अपने फोन पर गूगल से एसबीआई योनो एप डाउनलोड किया।

इसके बाद उन्हें एक फोन आया और अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें बताया कि वह योनो की मेन ब्रांच पुणे से बोल रहा है। इसके बाद जैसे-जैसे उन्होंने कहा वह करते चले गए। कुछ देर में उनके खाते से 1,47,000/-रुपये निकले गए।