यूपी में अगले 3 दिन मौसम को लेकर अलर्ट जारी, इन जिलों पर टूटेगा गर्मी का कहर

Weather alert issued for next 3 days in UP, heat wave will wreak havoc on these districts
Weather alert issued for next 3 days in UP, heat wave will wreak havoc on these districts
इस खबर को शेयर करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गर्मी को लेकर अगले 3 दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की वजह से मौसम सुहाना तो हुआ है लेकिन उमस बढ़ गई है। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा गर्म शहर एक बार फिर 41.6 डिग्री के साथ झांसी रिकॉर्ड किया गया है। फिलहाल प्रदेश के आधा दर्जन शहरों में 40 डिग्री के पार रहने वाला पारा नीचे पहुंच चुका है।

चार जिलों में बारिश का अलर्ट

प्रदेश के चार जिलों में मामूली बारिश होगी। आगरा, मथुरा बलरामपुर और श्रावस्ती जिले में हल्की बारिश होगी। इस दौरान 41 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार है। यूपी में मेरठ 20.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे कम तापमान वाला शहर रिकॉर्ड किया गया है। पश्चिमी यूपी(मेरठ और आसपास के जिलों) में लू का अलर्ट का है। मौसम विभाग के अनुसार एक दो जगहों पर गरज और चमक के साथ बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। 8, 9 और 10 मई को मेरठ के आसपास के इलाकों में मामूली गरज-चमक होंगी।

येलो अलर्ट क्या है?

गर्मी में येलो अलर्ट दर्शाता है कि मौसम अभी और गर्म हो सकता है, इसलिए लोगों को सतर्क रहना चाहिए। ऐसे में लोगों को बताया जाता है कि सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि कोई भी दिक्कत आ सकती है।

शुक्रवार को यूपी के ये 5 जिले रहे सबसे गर्म

जिला तापमान
झांसी 41.6°C
इटावा 40.2°C
प्रयागराज 39.7°C
वाराणसी 37.7°C
हमीरपुर 38.2°C
यूपी के प्रमुख शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार शनिवार को लखनऊ समेत कई जिलों में आसमान साफ रहेगा तो प्रयागराज के अलावा कुछ जिलों में हल्के बादल दिख सकते हैं। वहीं 9 और 10 मई को आगरा, बांदा, झांसी, चित्रकूट, उरई और कानपुर लू की चपेट में रह सकते हैं। इसके बाद 11 मई से फिर से मौसम करवट ले सकता है और प्रदेश में बारिश की संभावना है। आइए जानते हैं कि शनिवार को यूपी के बड़े जिलों में मौसम कैसा रहने वाला है?

लखनऊ- शनिवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहेगा।

वाराणसी- अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यहां भी मौसम साफ रहेगा।

प्रयागराज- आज दिन भर अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

कानपुर- अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहने की संभावना है।

गोरखपुर- अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे।

अयोध्या- अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहेगा।

आगरा- अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहने की संभावना है।