यूपी में आज से बदलेगा मौसम, पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट

Weather will change in UP from today, alert of rain with thunderstorm in districts of Eastern Uttar Pradesh
इस खबर को शेयर करें

अयोध्या। मौसम का मिजाज अब धीरे- धीरे गर्म हो रहा है। अगले तीन दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन सोमवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार यानी 13 फरवरी और 14 फरवरी को लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 15 फरवरी से मौसम शुष्क हो जाएगा। लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में सोमवार से दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। रात का तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस और दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

15 फरवरी से चढ़ेगा पारा
अयोध्या। रामनगरी में सोमवार से मौसम में परिवर्तन आने की संभावना है। बदली छाने के साथ ही 13-14 फरवरी को बूंदाबांदी की भी संभावना व्यक्त की गई है। इसका कारण पश्चिमी विक्षोभ है। 15 फरवरी से मौसम फिर से सुधर जाएगा। इसके बाद मौसम में गर्माहट घुलने लगेगी। गत रविवार को भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया था।

दो दिन में करीब 35 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इस कारण हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी व मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है। हालांकि, अयोध्या व आसपास के जिलों में ज्यादा बरसात की संभावना नहीं है। मंगलवार व बुधवार को बदली छाने के साथ बूंदाबांदी होगी।

नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार तापमान में भी कमी आएगी। विभाग के अध्यक्ष प्रो. सीताराम मिश्र ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद से मौसम में परिवर्तन होगा।