- बीवी पर हो गया शक, एकटक देखता रहा पति, फिर कर डाला ऐसा कांड-कांप गया मौहल्ला - June 23, 2024
- गर्मी के चलते यूपी में बढ़ाई गईं स्कूलों की छुट्टियां, अब इस तारीख को खुलेंगे स्कूल - June 23, 2024
- यूपी बीजेपी में अंदरूनी कलह: इस लोकसभा सीट पर वरिष्ठ नेताओं ने दूसरे दलों के उम्मीदवारों के लिए डाले वोट - June 23, 2024
अक्सर आपने गौर किया होगा कि सेक्स करने के बाद आपका पार्टनर (पुरुष) सो जाता होगा। उनकी इस आदत से हो सकता है आप नाराज भी होती होंगी, फिर भी असर नहीं दिखता। अधिकतर पुरुषों में यह आदत होती है कि वे सेक्स का आनंद लेते ही चैन की नींद सो जाते हैं। आखिर क्यों होता है ऐसा, क्या कभी आपने जानने की कोशिश की है?
कुछ महिलाएं सोचती हैं कि कहीं उनके साथी को कोई शारीरिक समस्या तो नहीं, कोई बीमारी तो नहीं, लेकिन आपको अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं है। पुरुषों में ऐसा होना नेचुरल माना गया है।
दरअसल, ऐसा पुरुषों में संभोग के बाद होने वाली रसायनिक प्रक्रिया के कारणों से होता है। साथ ही कई और कारण हैं, जिसके चलते कई पुरुष सेक्स करते ही सो जाते हैं। जानिए इन कारणों को।
सेक्स के बाद नींद आने के क्या हैं वैज्ञानिक कारण
1 विशेषज्ञों की मानें तो प्रोलैक्टिन हार्मोन के कारण पुरुषों को सेक्स करने के बाद नींद आने लगती है। प्रोलैक्टिन डोपामाइन एक ऐसा तंत्र है, जिससे दिमाग जगा हुआ रहता है। सेक्स के बाद पुरुषों में इस हार्मोन का स्तर कम हो जाता है, जिससे पुरुषों को नींद आ जाती है।
2 इसके अलावा भी कई कारण हो सकते हैं नींद आने के जैसे फील गुड हार्मोन ऑक्सीटोसिन का भी सेक्स के बाद निर्माण अधिक होता है, खासकर पुरुषों में। इससे जो पुरुष अधिक थकान, सुस्ती और तनाव महसूस करते हैं, वे सेक्स करते ही उनके शरीर को आराम मिलता है। जाहिर सी बात है, जब आराम महसूस होगा तो नींद आएगी ही।
3 यदि आप नियमित रूप से यौन संबंध बनाते हैं, तो आपके शरीर की आंतरिक प्रक्रिया आपको यह संकेत देने लगती है कि आपके सोने का समय हो चुका है। इसके लिए मेलाटोनिन हार्मोन आपके शरीर को सोने के लिए तैयार करता है।
4 जब प्रोलैक्टिन, ऑक्सीटोसिन और मेलाटोनिन, ये तीनों हार्मोन आपके शरीर में स्रावित होते हैं, तो आपको अच्छी नींद आती है।
सेक्स के बाद इन कारणों से भी सो जाते हैं पुरुष
– सेक्स और नींद के बीच विशेष संबंध होता है। सेक्स के बाद मन-मस्तिष्क को आराम महसूस होता है। साथ ही अच्छी नींद आने के लिए सेक्स को बेहतर टॉनिक माना गया है। अधिकतर महिलाएं सेक्स करते ही सोने की आदत को ठीक नहीं मानतीं, लेकिन पुरुषों को इससे बेहतर कुछ और काम नहीं लगता।
– इससे पुरुषों को मानसिक संतुष्टि का भी अहसास होता है। यह तनाव को भी दूर करता है।
– कई विचार, योजनाएं पुरुषों के दिमाग में लगातार आती रहती हैं। ऐसे में जब वे सेक्स करते हैं, तो इन वजहों से भी पुरुषों को नींद आ जाती है।
– हालांकि, पुरुष अपनी इच्छाशक्ति पर काबू पा लें, तो नींद आने की आदत पर नियंत्रण कर सकते हैं। यह कोई बीमारी नहीं है। आप चाहेंगे, तो सेक्स के बाद भी अपने साथी को खुश कर सकते हैं, संभोग के बाद साथ को अधिक समय देकर। इससे आपके संबंध और मजबूत ही होंगे।