पत्नी ससुर के साथ बिस्तर पर लांघती थी मर्यादा, एक दिन पति ने लिया देख, फिर शुरू हुआ असली खेल

Wife used to cross the bed with father-in-law, one day husband took a look, then the real game started
Wife used to cross the bed with father-in-law, one day husband took a look, then the real game started
इस खबर को शेयर करें

जबलपुर। जब घर की चारदीवारी में ही मर्यादा का हनन होने लगता है तो उसके गंभीर परिणाम आते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ जबलपुर से सटे एक गांव में। यहां पति ने पत्नी और पिता दोनों को कुल्हाड़ी से काट दिया। आरोपी पति ने बताया कि उसने दोनों को एक ही बिस्तर पर मर्यादा लांघते पकड़ लिया था। पहले उसने समझाया। वे नहीं मानें। दोबारा उन्होंने गंदी करतूत को अंजाम दिया। इस बार जब पति ने पत्नी को ससुर के साथ शरीरिक संबंध बनाते देखा तो उससे सहन नहीं हुआ।

मामला जबलपुर से 65 किलोमीटर दूर बेलखेड़ा के गोकलाहार गांव का है। बीती रात आरोपी बेटे ने अपने पिता और अपनी पत्नी को फिर से अपत्तिजनक हालात में देखा तो वो खुद पर से कंट्रोल खो बैठा। उसने कुल्हाड़ी से सबसे पहले अपने पिता की हत्या कर दी। इस पर से भी जब आरोपी का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ तो उसने अपनी पत्नी की भी उसी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। वारदात के बाद खुद ही चाचा के घर जाकर इसकी जानकारी दी और कुल्हाड़ी लेकर घर के दरवाजे पर बैठ गया।

आरोपी ने बताया कि पत्नी की दगाबाजी और पिता की करतूत से शर्मिंदा था। बेलखेड़ा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। बताया जा रहा है कि, ससुर और बहू ने मर्यादा को लांघ दी थी। दोनों के बीच अवैध संबंध थे। तीन दिन पहले ही युवक ने उसके पिता और अपनी पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखा था और समझाया था, लेकिन दोनों नहीं माने।

पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। घर के अंदर पुलिस पहुंची तो एक कमरे में बिस्तर पर पिता अमान सिंह लोधी (65) लहूलुहान हालत में मृत पड़े थे। तो फर्श पर कविता लोधी (32) खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। पूरे कमरे में खून बिखरा हुआ था।