मध्य प्रदेश में एक बार फिर लौटेगी सर्दी, मौसम विभाग ने बताया अभी बाकी है ठंड का एक दौर

Winter will return once again in Madhya Pradesh, the Meteorological Department told that there is still a period of cold
Winter will return once again in Madhya Pradesh, the Meteorological Department told that there is still a period of cold
इस खबर को शेयर करें

भोपाल: मध्य प्रदेश का मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। प्रदेश की अधिकांश जिलों में पारा तेजी से चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश की अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में बढ़त देखी गई। पचमढ़ी और मलाजखंड को छोड़ दिया जाए तो सभी स्थानों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया। वहीं, प्रदेश के अधिकतम तापमान में ज्यादा वृद्धि देखने को नहीं मिली लेकिन अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिक शैलेंद्र नायक ने नवभारत टाइम्स डॉट कॉम से बातचीत में बताया कि आने वाले कुछ दिनों में मौसम में विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेंगे, लेकिन देश के उत्तरी भागों में हो रही बर्फबारी के कारण कुछ दिन बाद ठंड का दौर एक बार फिर वापस आ सकता है।

मध्य प्रदेश के 52 जिलों में से 50 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। नर्मदापुरम की पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस जबकि बालाघाट के मलाजखंड में 9.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा अन्य स्थानों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान 30 डिग्री के ऊपर
मध्य प्रदेश की अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। 33.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ लगातार तीसरे दिन शनिवार को खरगोन प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा। जबकि खंडवा में 33.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

बड़े शहरों का हाल
प्रदेश की राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जबलपुर में 30.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 29.6 और इंदौर में 29.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

शुष्क बना हुआ है मौसम
मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार प्रदेश के मौसम में 15 फरवरी तक कोई विशेष मौसम की परिस्थिति नहीं दिखाई दे रही है। मौसम विभाग ने किसी भी प्रकार की कोई चेतावनी जारी नहीं की है।