छत्तीसगढ़ में आईईडी धमाका, चपेट में आने से एक जवान घायन, हालत खतरे से बाहर

इस खबर को शेयर करें

रायपुर : छत्तीसगढ़ में सोमवार को आईईडी ब्लास्ट हुआ। राज्य के बीजापुर में हुए धमाके की चपेट में जिला पुलिस बल का एक जवान आ गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जवान नक्सलियों के लगाए पर्चे को निकालने के लिए गया था। इसी दौरान धमाका हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल जवान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को इलमिडी थाने से करीब एक किमी दूर संजयपारा के पास नक्सली पर्चा लगाए जाने की जानकारी मिली थी। इस पर जिला पुलिस बल के जवान मौके पर पहुंचे थे। वहां पर्चा निकालने के दौरान धमाका हो गया। इसकी चपेट में एक जवान आ गया। उनकी पहचान सरैया तलंडी के रूप में हुई है। एसपी कमलोचन कश्यप ने घटना की पुष्टि की है।