हरियाणा की राजनीति में बड़ी हलचल: टीएमसी में होंगे शामिल अशोक तंवर, राहुल गांधी के थे बेहद करीबी

इस खबर को शेयर करें

चंडीगढ़: राहुल गांधी के करीबी रहे हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर मंगलवार को नई दिल्ली में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और अशोक तंवर के बीच मतभेद थे। यही वजह थी कि अशोक तंवर ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कांग्रेस ने कुमारी सैलजा को हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।

अशोक तंवर 14 फरवरी 2014 से चार सितंबर 2019 तक हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अशोक तंवर ने ‘अपना भारत मोर्चा’ का गठन भी किया। राजनीति में सक्रिय तंवर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, यूथ कांग्रेस प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं।