यूपी में कोरोना के 1097 सक्रिय मामले, 24 घंटे में आए इतने नए मरीज

1097 active cases of corona in UP, so many new patients came in 24 hours
1097 active cases of corona in UP, so many new patients came in 24 hours
इस खबर को शेयर करें

लखनऊ। यूपी में कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज हुई है। सोमवार को आई रिपोर्ट में 24 घंटे में 138 नए संक्रमण के मामले सामने आएं है। वही 186 लोग रिकवर हुए। इसी के साथ प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 1 हजार 97 तक पहुंच गई है। इस दौरान 91 हजार 282 सैंपल की जांच हुई। प्रदेश में अभी भी सबसे ज्यादा मामले गौतमबुद्ध नगर में दर्ज हो रहे है। सोमवार को आई रिपोर्ट में यहां 70 केस दर्ज हुए। इसके अलावा गाजियाबाद में 20 और लखनऊ में 11 संक्रमित मिले है।

लखनऊ में 11 संक्रमित, चिनहट में 4 पॉजिटिव केस मिले

सोमवार को लखनऊ में 11 संक्रमित मिले। अलीगंज में 1 केस, चिनहट में 4, एनके रोड में 2, आलमबाग में 2 और सरोजनी नगर में 1 संक्रमित मिला है। इनमें से कांटेक्ट ट्रेसिंग के जरिए 3 केस मिले है वही लक्षण वाले 2 मरीजो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

32 करोड़ 9 लाख के पार पहुंचा यूपी में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा

राज्य में अब तक कुल 32 करोड़ 9 लाख 39 हजार 53 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। 18 साल से ज्यादा की उम्र के 15 करोड़ 30 लाख 95 हजार 701 को वैक्सीन की पहली डोज लगी। वही 13 करोड़ 34 लाख 61 हजार 522 को दोनों डोज लग चुकी है। वही 15 से 17 साल की उम्र के बीच 1 करोड़ 34 लाख 86 हजार 515 को पहली डोज और 1 करोड़ 43 हजार 288 को दोनों डोज लग चुकी है। 12 से 14 साल के बीच 63 लाख 65 हजार 36 को पहली डोज और 12 लाख 52 हजार 653 को दोनों डोज लग चुकी है। वही प्री-कॉशन डोज लगाने वालों की संख्या 29 लाख 60 हजार 902 है। वही रविवार को एक दिन में 1 लाख 41 हजार 454 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।