- अभी अभीः देशभर में 9 एयरपोर्ट पर बम रखे होने की सूचना से हडकंप, पूरे देश में अलर्ट - May 12, 2024
- चाकू से काटा गला, फिर पेड़ पर लटकाया सिर…शादी टलने से नाराज शख्स ने मंगेतर को दी दर्दनाक मौत - May 12, 2024
- भीषण गर्मी के बीच आई राहत भरी खबर, इन राज्यों में होगी भारी बारिश, क्लिक करके जानें पूरी खबर - May 12, 2024
आरा: बिहार के आरा से बड़ी खबर सामने आयी है। भोजपुर जिले के जगदीशपुर में जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ( Upendra Kushwaha ) पर हमला हुआ है। यहां पर असामाजिक तत्वों ने उपेंद्र कुशवाहा की गाड़ी पर पत्थराव किया है। जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर के नयका टोला मोड़ के पास कुशवाहा की गाडी पर पत्थर चलाये गए हैं। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि पत्थर फेंकने वाले घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।
बाते दें कि उपेंद्र कुशवाहा सोमवार को बक्सर में थे। यहां पर एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। बक्सर से कुशवाहा पटना लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जब कुशवाहा का काफिला जब भोजपुर के जगदीशपुर ( नयका टोला ) के पास पहुंचा तो कुछ लोग काले झंडे दिखा रहे थे। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ता प्रदर्शनकारियों से भिड़ गए। हो हंगामे के बीच भीड़ में से कसी ने पत्थर चला दी।
#WATCH बिहार: जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा का आरोप है कि भोजपुर जिले के जगदीशपुर में नायका टोला मोड़ के पास उनके काफिले पर हमला किया गया है। https://t.co/VKMmvScQUq pic.twitter.com/IbAJDFtOTN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 30, 2023
दूसरी ओर जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा का आरोप है कि भोजपुर जिले के जगदीशपुर में नायका टोला मोड़ के पास उनके काफिले पर हमला किया गया है। उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव किया। जब सुरक्षाकर्मी उनके पीछे दौड़े तो सभी भाग गए।
गौरतलब है कि उपेंद्र कुशवाहा कुछ दिनों से अपनी पार्टी जेडीयू के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। बक्सर में उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि वे गाजर मूली नहीं हैं, जिसे कोई उखाड़ फेंकेगा। इसके अलावा कुशवाहा ने कहा कि जब से नीतीश कुमार आरजेडी के साथ गए हैं, तब से जेडीयू कमजोर हुई है और हो रही है। कुशवाहा के बयान से नाराज जेडीयू नेता भी बयानबाजी कर रहे हैं। सोमवार को जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि उन्हें पार्टी छोड़कर चले जाना चाहिए।