Latest posts by Sapna Rani (see all)
- जूता व्यापारी के घर इनकम टैक्स का छापा, 60 करोड़ से ज्यादा बरामद, गिनती जारी - May 19, 2024
- बिहार के चुनावी रण में नीतीश और कांग्रेस कमजोर कड़ी, क्या तेजस्वी दे पाएंगे PM मोदी को टक्कर? - May 19, 2024
- फ्लैट पर अपने स्टूडेंट को ले आई टीचर, दो बार किया सेक्स; छात्र की मां ने देखी लव बाइट और फिर… - May 19, 2024
कांगड़ा/शिमला : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार हादसे में 10 यात्री घायल हुए हैं। मौके पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सुलह विधानसभा क्षेत्र के चंबी के पास शुक्रवार दोपहर बाद एचआरटीसी की एक बस बेकाबू होकर सड़क से बाहर चली गई। हादसे में घायल 10 यात्रियों को नगरोटा बगवां सिविल अस्पताल लाया गया है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।