चिराग पासवान की LJP-R को भारी नुकसान, बिहार चुनाव के बीच बड़े नेता ने छोड़ दिया जीवन भर का साथ…

LJPR बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच एलजेपीआर प्रमख चिराग पासवान को बड़ी क्षति हुई है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नवगछिया जिलाध्यक्ष सह अधिवक्ता अवधेश पासवान का निधन हृदय गति रुकने से हो गया। उनके निधन की खबर से हर तरफ शोक की लहर दौड़ गई। सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी रहे अवधेश पासवान के निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उनके निधन की सूचना मिलते ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की।

एनडीए गठबंधन से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नितेंद्र सिंह गुलाब सहित कई कार्यकर्ता उनके निवास स्थान पर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। अवधेश पासवान लंबे समय से सामाजिक सेवा और जनसरोकार के कार्यों में सक्रिय थे। उनके निधन से नवगछिया की राजनीति को गहरा आघात पहुंचा है।

युवा वोटर को मतदाता पर्ची के साथ बीएलओ दे रहें गुलाब

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में युवा वोटरों की अहम भागीदारी होगी। इस बार युवा वोटर पहली बार लोकतंत्र के महापर्व में मतदान करेंगे। इसके लिए भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के संबंधित बीएलओ युवा वोटर को मतदाता पर्ची पहुंचा रहे हैं। साथ ही उत्साहवर्द्धन के लिए गुलाब का फूल भी दे रहें हैं। शनिवार को आसानंदपुर के रहने वाले सैयद जामीन अब्बास हुसैन का पहली बार वोटर लिस्ट में नाम शामिल हुआ। मारवाड़ी महाविद्यालय के बीएलओ मुकेश मंडल ने अपने हाथों से मतदाता पर्ची के साथ गुलाब का फूल देकर शुभकामना दी। सैयद जामीन अब्बास हुसैन ने कहा कि पहली बार मतदाता सूची में नाम आने से काफी हर्ष हो रहा है। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान दूंगा। मुझे उम्मीद है कि जो भी सरकार बनेगी वह शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के लिए काम करेगी।

रुपया गिनती में, इरादा गगन में, निर्दलीयों की चुनावी उड़ान ऊंची

सेवानिवृत्त हैं, घर में बैठ नहीं सकते, इसलिए लोगों की समस्याओं का समाधान करने का काम शुरू कर दिया। समय चुनाव का है, तो लोगों ने कहा आप अगर हमारे विधायक बन जाएं तो भागलपुर के विकास को पंख लग जाएंगे। हम लोग चंदा देंगे, आप चुनाव लड़िए। लोगों के सहयोग और समर्थन से उन्होंने नामांकन कर दिया। यह कहना है भागलपुर विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे एक निर्दलीय प्रत्याशी का। इसके अलावा इस मैदान में कई और दिग्गज भी हैं। कोई पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर नाराज है, तो कोई अपने संगठन का प्रचार-प्रसार इस चुनाव के माध्यम से करना चाहता है। कुल मिलाकर, इस चुनावी राजनीति में निर्दलीय प्रत्याशियों का अपना अलग ही रंग है।

प्रचार-प्रसार वोटर ही करेंगे, हमारे पास नहीं है रुपया

चुनाव में किस्मत आजमा रहे एक निर्दलीय प्रत्याशी ने अपने हलफनामे में कहा है कि उनके पास केवल 1100 रुपये हैं। प्रत्याशी बताते हैं कि पिछली बार उन्होंने डिप्टी मेयर का चुनाव लड़ा था, जिसमें आठ हजार वोट मिले थे। इस बार<br/> लोगों ने कहा कि विधायक के लिए लड़िए। हमारे पास पैसा नहीं है, लेकिन हौसला और शहर के विकास की सोच है। प्रचार हमारे समर्थक कर रहे हैं। दूसरी निर्दलीय प्रत्याशी एक महिला हैं। वे बताती हैं कि वे पहले एक नए दल से जुड़ी थीं, टिकट देने की बात हुई थी, पर ऐन वक्त पर टिकट नहीं दिया गया। वे कहती हैं हमारे पास विजन है। प्रचार-प्रसार में हम पीछे हैं, लेकिन लोगों को हमारी सोच पसंद आ रही है। पति से रुपया लेकर प्रचार नहीं कर सकती।