![Robbery in double decker bus full of passengers in Bihar, jewelery and mobile snatched at show of arms Robbery in double decker bus full of passengers in Bihar, jewelery and mobile snatched at show of arms](https://aajkinews.net/wp-content/uploads/2023/11/Screenshot_260-1.jpg)
- सरकार ने खोला खजाना: महिलाओं को 1500 रुपये महीना, फ्री गैस सिलेंडर, बिजली बिल माफ… - June 29, 2024
- जनता को राहत, पेट्रोल 65 पैसे और डीजल 2 रुपये सस्ता; इस दिन से लागू होंगे नए रेट - June 29, 2024
- Chankya Niti: व्यक्ति की ये आदतें धन आगमन के रास्ते में करती हैं कांटों का काम, अमीर बनने के लिए तुरंत लगा दें विराम - June 29, 2024
नवादा: बिहार के नवादा जिले में यात्रियों से भरी डबल डेकर बस में डकैती का मामला सामने आया है। जब मंगलवार रात नकाबपोश बदमाशों ने हथियार दिखाकर यात्रियों से लूटपाट की। इस दौरान बदमाशों ने यात्रियों से मोबाइल और महिलाओं से गहने लूट लिए। और फिर रात का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। लूट की घटना से यात्रियों में दहशत है।
जानकारी के मुताबिक डबल डेकर बस झारखंड के धनबाद से बिहारशरीफ आ रही थी। इसी दौरान देर रात बदमाशों ने बीच रास्ते में बस रुकवाकर लूटपाट को अंजाम दिया। और दर्जनभर यात्रियों से लूटपाट की। घटना को अंजाम देकर बदमाश वहां से भाग निकले। जिसके बाद डरे सहमे यात्रियों ने फोन करके पुलिस से मदद की गुहार लगाई। जबतक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। लूट की इस घटना से आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है। और एसआईटी का गठन कर दिया है, जो मामले की जांच करेगी। पुलिस ने बताया जल्द ही घटना का खुलासा करेगी और बदमाशों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कई महिलाओं ने नाक और कान की बालियां लूटने की शिकायत दर्ज कराई है। लूट की इस घटना से शहरवासियों में भी रोष नजर आ रहा है।