छपरा में चुनाव से पहले भारी बवाल! आयकर विभाग ने जब्त किए लाखों रुपए और हथियार

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान कल, यानी 6 नवंबर को 121 सीटों पर होने वाला है, जबकि दूसरे चरण के लिए प्रचार जोरों पर है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कांग्रेस नेता संजय झा सीमांचल क्षेत्र में NDA उम्मीदवारों के समर्थन में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उनकी रैलियों का क्रम किशनगंज (11:00 AM), अररिया (12:15 PM), पूर्णिया (1:20 PM) और कटि

चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान मंत्री जमा खान ने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार के हर क्षेत्र में विकास किया है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और सिंचाई में बदलाव का जिक्र किया। मंत्री ने चैनपुर में मेडिकल कॉलेज, अधौरा में डिग्री कॉलेज, 72 मोबाइल टावर और 300 सड़कों के निर्माण की उपलब्धियां गिनाईं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि महागठबंधन 12 साल में कुछ नहीं कर सका, केवल झूठे वादे किए।

बिहार की राजनीति में वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के भाई के चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बाद सियासी हलचल बढ़ गई है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता संजय झा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह मुकेश सहनी के साथ उचित नहीं है। उन्होंने कहा, “जहां मुकेश सहनी का घर है, वहीं उनके भाई को चुनाव लड़ने से रोकना उनके साथ अन्याय है।”

पहले चरण के मतदान के लिए कल, 6 नवंबर को मतदान होना है। इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में कई नए बदलाव देखने को मिलेंगे। चुनाव आयोग ने प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग के निर्देश दिए हैं। शेखपुरा जिला प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी के आदेश पर जिले के सभी 582 मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है। डीएम आरिफ अहसन ने बताया कि वेब कास्टिंग की मॉनिटरिंग के लिए आरो कार्यालय और जिला नियंत्रण कक्ष में कंट्रोल रूम तैयार किया गया है, जहां पूरी गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

छपरा में मतदान से ठीक पहले बड़ी कार्रवाई की गई है। नयागांव इलाके में आयकर विभाग ने छापेमारी कर 23 लाख रुपये से अधिक नकदी, आभूषण और हथियार जब्त किए हैं। ये सामग्री राजपुर निवासी विक्की कुमार के घर से बरामद हुई। सूत्रों के अनुसार, ये रकम चुनावी खर्च से जुड़ी हो सकती है। आयकर विभाग इस नकदी की जांच में लगा है, जबकि स्थानीय पुलिस भी मामले की पड़ताल कर रही है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मंगलवार, 4 नवंबर को जिले में सभी प्रचार-प्रसार पूरी तरह बंद कर दिए गए। जिला प्रशासन शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने में जुटा हुआ है। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर और पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि मतदान 6 नवंबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। दोनों अधिकारियों ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, बिजली और संचार की व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया है, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू और बाधा-मुक्त तरीके से हो सके।