- देहरादून हावड़ा एक्सप्रेस में लगी आग, बोगियों में भरा धुआं तो ट्रेन से कूदने लगे यात्री, फिर क्या हुआ? - May 14, 2024
- बिकने वाली है हल्दीराम स्नैक्स? हजारों करोड़ की डील की दौड़ में कौन सी कंपनियां शामिल - May 14, 2024
- 3 अरब का बिजनेस बनाने का था प्लान, परीक्षार्थियों को रटवाया गया था क्वेश्चन पेपर - May 14, 2024
पंकज उधास अब हमारे बीच नहीं लेकिन हमेशा यादों में रहेंगे। सोमवार को पैंक्रियाटिक कैंसर की वजह से उनका निधन हो चुका है। उनकी बेटी नायाब ने लंबी बीमारी के बाद पिता के गुजरने की खबर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। मंगलवार को सुबह से ही उनके घर अंतिम दर्शन के लिए करीबी और इंडस्ट्री के साथ पहुंचे। इनमें शंकर महादेवन, जाकिर हुसैन सहित कई जाने-माने लोग थे। सुबह उनकी डेड बॉडी हॉस्पिटल से आई तो साथ में घर पहुंची बेटी रेवा को भी फूट-फूटकर रोते देखा गया। मुंबई के वर्ली श्मशान में उनका अंतिम संस्कार हो चुका है। पंकज उधास का अंतिम संस्कार विद्युत शवदाह गृह में किया जा चुका है। उनके परिजनों ने हाथ जोड़कर उनके आखिरी बार दर्शन किए। अब दिवंगत गजल गायक लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे।
पंकज उधास का पार्थिव शरीर वर्ली के श्मशान घाट पहुंच चुका है। कुछ ही देर में वह पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे। पंकज की डेड बॉडी के साथ उनकी पत्नी, बेटियां और करीबी भी उनको अंतिम विदाई देने पहुंचे हैं। सुनील गावस्कर, सोनू निगम, शान सहित कई लोग श्मशान तक उनकी अंतिम यात्रा में साथ पहुंचे। पद्मश्री गजल गायक पंकज उधास को तिरंगे में लपेटकर पूरे राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई। बैंडबाजों ने जैसे ही वंदे मातरम की धुन बजाई, हर आंख नम हो गई।
शोक में करीबी
सोमवार को पंकज के निधन की दुखद खबर उनकी बेटी नायाब ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की थी। बताया था कि लंबी बीमारी से जूझने के बाद पद्मश्री पंकज उधास का निधन हो चुका है। यह खबर मिलने के बाद मनोरंजन इंडस्ट्री के लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया। सोनू निगम, अनूप जलोटा, अन्नू मलिक सहित कई लोगों ने पंकज उधास की याद में इमोशनल पोस्ट लिखे।