Trinamool Congress MP Kalyan Banerjee: पश्चिम बंगाल के दिग्गज नेता और तृणमूल कांग्रेस से चार बार के सांसद कल्याण बनर्ज के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. कल्याण बनर्जी के खाते से 56.39 लाख रुपए साइबर फ्रॉड के जरिए निकालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिसके बाद कोलकाता एसबीआई की तरफ से इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई गई है. शिकायत में कल्याण बनर्जी के नाम पर नकली कागजात तैयार कर उनके खाते से बड़ी रकम अगल-अलग खातों में ट्रांसफर की गई है.
नकली पैन कार्ड से फ्रॉड
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत में को कल्याण बनर्जी के नकली पैन कार्ड और आधार कार्ड के इस्तेमाल की बात कही गई है. अपराधियों ने कल्याण के पैन कार्ड और आधार पर उनकी जगह किसी दूसरे व्यक्ति की फोटो लगाकर केवाईसी करवाई और उनका रजिसटर्ड नंबर भी चेंज कर दिया गया. जिसके बाद उनके खाते से 5639767 रुपए अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल किए गए. इनमें कुछ रुपयों के गहने खरीदे गए तो कुछ को एटीएम से कैश निकाला गया है.
बंद पड़ा था अकाउंट
कल्याण बनर्जी से जुड़ा ये मामला इसलिए भी चर्चा में हैं क्योंकि उनका यह बैंक अकाउंट काफी वर्षों से बंद पड़ा. इस बैंक अकाउंट का इस्तेमाल वो उस समय किया करते थे जब वो 2001 से 2006 के बीच आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुआ करते थे. उस समय उनकी विधायक सैलरी इसी खाते में आती थी. इस पूरे प्रकरण के बार947 में जब कल्याण बनर्जी को जानकारी हुई तो उन्होंने एसबीआई को इस बारे में अवगत करवाया.
एसबीआई ने किया दावा
तृणमूल सांसद ने उनके साथ हुए इस वित्तीय धोखाधड़ी पर चिंता जाहिर की है. हालांकि, सांसद के साथ हुए इस ऑनलाइन धोखाधड़ी ने बैंक कार्य प्रणाली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से इस मामले में छानबीन के लिए जरूरी सभी तरह के कागजात और लेनदेन संबंधी जानकारी साझा करने की बात कही है, ताकि दोषियों तक पहुंचा जा सके.