Vastu Tips For Women: कुछ काम खड़े होकर ही किए जाते हैं तो कुछ काम हमेशा बैठकर करने के लिए कहा जाता है. वास्तु अनुसार किसी भी काम को अगर नियम पूर्वक करें तो घर में नकारात्मक ऊर्जा फैल सकती है. धन हानि हो सकता है और व्यक्ति की मानसिक और शारीरिक स्थिति खराब हो सकती है. ऐसे में इस बात को जानना जरूरी है कि कौन से काम को खड़े हो कर न करें. इस कड़ी में हम इस बारे में विस्तार से जानेंगे कि महिलाओं को कौन से काम कभी भी खड़े होकर नहीं करना चाहिए ताकि धन हानि और मानसिक तनाव से बचा जा सके.
खड़े होकर बालों में कंघी न करें
वास्तु अनुसार, महिलाओं को कभी भी खड़े होकर अपने बालों में कंघी नहीं करनी चाहिए. ऐसा करने से घर में धन हानि बनी रहती है और सुख-समृद्धि का नाश होता है. पति के जीवन में कष्ट के साथ ही सेहत संबंधी परेशानियां बनी रहती हैं. महिलाओं को बैठकर ही हमेशा कंघी करनी चाहिए. इससे टूटे बाल इधर उधर नहीं फैलते और घर में सकारात्मकता बनी रहती है.
खड़े होकर बड़ों को प्रणाम न करें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर खड़े होकर ही दूर से बड़ों को प्रणाम करते है तो ऐसा करना अशुभ और गलत माना जाता है. शास्त्रों की मानें तों के अनुसार हमेशा झुककर या बैठकर ही प्रणाम करें. इससे बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और उनके प्रति आपका विनम्र स्वभाव दिखता है.
खड़े होकर पूजा न करें
वास्तु शास्त्र की मानें तो कभी भी किसी महिला को खड़े होकर हड़बड़ाहट में पूजा अर्चना नहीं करनी चाहिए. इससे भगवान के प्रति श्रद्धा भाव नहीं दिखता है आपकी पूजा भगवान तक हीं पहुंचती है. वास्तु शास्त्र की मानें तो कभी भी खड़े होकर पूजा न करें, इससे पूजा का फल प्राप्त नहीं होता है. बैठकर पूजा करें और आरती के समय खड़े हों.
खड़े होकर पढ़ाई न करें
वास्तु शास्त्र की मानें तो कुछ लोगों ऐसे भी होते हैं जिनकी आदत होती है कि वो टहलकर या खड़े होकर पढ़ाई करते हैं. वास्तु अनुसार इस तरह की आदत बहुत बुरी मानी जाती है. इस तरह पढ़ाई करने से मन एकाग्र और शांत नहीं होता है. ज्ञान का अभाव रहता है और पूरी विद्या नहीं मिल पाती है.
खड़े होकर स्नान न करें
वास्तु शास्त्र की मानें तो स्नान की क्रिया एक बहुत पवित्र क्रिया के रूप में जाना जाता है. ध्यान रहे कि महिलाओं को तो खड़े होकर स्नान नहीं करना चाहिए, इसके साथ ही पुरुषों को भी हमेशा बैठकर ही स्नान करना चाहिए. खड़े होकर स्नान करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. वहीं, बैठकर स्नान करने से शरीर के साथ ही मानसिक शुद्धि भी होती है.